फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने साझा की घर के सबसे छोटे सदस्यों की तस्वीर, भांजा और भांजी पर यूं लुटा रहे प्यार

Mon, 27 Jul 2020 10:25 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 27 Jul 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
salman khan shares photo nephews and niece ahil nirvan aayat
सलमान खान अपने भांजा, भाजी और भतीजे के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर वक्त बिता रहे हैं। लॉकडाउन से पहले ही सलमान फार्महाउस पर थे। उसके बाद से वो वहीं हैं। सोशल मीडिया के जरिए सलमान खान अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। इस बार सलमान ने अपने परिवार के बेहद खास सदस्यों की तस्वीर साझा की है। 

salman khan shares photo nephews and niece ahil nirvan aayat
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। वो अपने भांजे आहिल, भांजी आयत और भतीजे निर्वान के साथ हैं। सलमान खान ने आहिल और आयत को बाहों में ले रखा है। वहीं निर्वान दोनों बच्चों के प्रति प्यार जता रहे हैं। सलमान ने तस्वीर के साथ लिखा- 'भाई बहन।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Siblings ... @Nirvankhan15

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

salman khan shares photo nephews and niece ahil nirvan aayat
सलमान खान और निर्वान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि निर्वान अभिनेता सोहेल खान के बेटे हैं जबकि आहिल और आयत, अर्पिता के बच्चे हैं। याग दिला दें कि 30 मार्च को आहिल चार साल के हो गए थे। जन्मदिन के मौके पर सलमान खान का पूरा परिवार फार्महाउस पर ही था। लॉकडाउन से पहले ही सभी यहां आ गए थे जबकि सलीम खान बांद्रा स्थित घर पर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan shares photo nephews and niece ahil nirvan aayat
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान इन दिनों अपने फार्महाउस पर खेती कर वक्त बिता रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। सलमान के साथ उनकी दोस्त यूलिया वंतूर और जैकलीन फर्नांडिस भी उनके फार्महाउस पर वक्त बिताती दिखी थीं।  

विज्ञापन
salman khan shares photo nephews and niece ahil nirvan aayat
राधे: योर मोस्ट वान्टेड भाई - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वान्टेड भाई' है। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा हैं। इसके अलावा सलमान फिल्म फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed