फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर- काजोल की फिल्म के सेट पर अपने पति से मिली थीं श्रुति सेठ, जानिए फटाफट पांच खबरें

Mon, 27 Jul 2020 10:04 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 27 Jul 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Shruti Seth Met Her Husband on fanaa Set Five Instant News Including This
श्रुति सेठ - फोटो : social media

'फना' के सेट पर अपने पति से मिली थीं श्रुति सेठ

टीवी और फिल्मों की अभिनेत्री श्रुति सेठ के लिए काजोल और आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'फना' बहुत खास है। उन्होंने बताया है कि वह पहली बार अपने पति से इस फिल्म के सेट पर ही मिली थीं। वह कहती हैं, 'मैं बहुत खुश हूं कि मेरी पहली फीचर फिल्म ही बहुत बड़ी सफल फिल्म रही और इसे दर्शकों ने भी प्यार दिया। अब इस फिल्म को 14 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन कभी भी यह लोगों को उतनी ही पसंद है। मैं अपने सभी प्रशंसकों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने अब तक हमें इतना प्यार दिया। यह फिल्म दर्शकों को जोड़ती है। यही कारण है कि अब भी इसको देख कर नया सा लगता है।'

Shruti Seth Met Her Husband on fanaa Set Five Instant News Including This
शालीन मल्होत्रा - फोटो : Social Media

'मेरे डैड की दुल्हन' के कलाकारों से सीख ले रहे हैं शालीन मल्होत्रा

टीवी के अभिनेता शालीन मल्होत्रा ने हाल ही में 'मेरे डैड की दुल्हन' धारावाहिक में ऋषि बर्मन के किरदार में एंट्री ली है। इससे शो के कलाकारों के बारे में शालीन कहते हैं, 'एक कलाकार के रूप में मैं हमेशा सीखने में भरोसा करता हूं। यहां मुझे कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। वरुण बडोला और श्वेता तिवारी बहुत अनुभवी कलाकार हैं और काफी हुनरमंद भी हैं। मैं उनसे कुछ कुछ चीजें सीख रहा हूं। दूसरी ओर अंजली भी बहुत दयालु और इमानदार व्यक्ति हैं जो कि आजकल बहुत कम देखा जाता है। इन सब को जोड़कर हमारी टीम एक दूसरे की समर्थक है ।और मुझे इन सब के साथ काम करने में बहुत मजा आ रहा है।'

Shruti Seth Met Her Husband on fanaa Set Five Instant News Including This
सोनू सूद - फोटो : Social Media

EXCLUSIVE: सोनू सूद के भेजे पैसे लेने से दशरथ मांझी के परिवार ने किया इनकार, मदद के लिए पहुंचा राशन

सोनू सूद तक मदद की गुहार लगाने वाले नंबरों पर फोन करने पर पता चला कि दशरथ के परिवार को मदद शनिवार शाम को ही पहुंच गई। सोनू की तरफ से गए लोगों ने परिवार को पैसे देने की कोशिश की लेकिन दशरथ मांझी के नाम का सम्मान रखते हुए परिवार ने पैसे लेने से मना कर दिया। फिर इस टीम ने राशन खरीदकर उनके घर पहुंचा दिया। इस राशन में एक क्विंटल चावल, एक क्विंटल आटा और 50 किलो आलू शामिल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Shruti Seth Met Her Husband on fanaa Set Five Instant News Including This
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

'क्रिकेट कनेक्शन' में दिखीं विद्या बालन

क्रिकेट पर आधारित टीवी शो 'क्रिकेट कनेक्शन' में इस बार अपनी फिल्म का प्रमोशन करती हुईं विद्या बालन भी नजर आईं। इस शो में वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर और इरफान पठान के साथ बातचीत करती हुई दिखीं। इस शो का हिस्सा बनकर विद्या ने कहा, 'यह बड़े दुख की बात है कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस नाम की इस महामारी से जूझ रही है। खेल हमेशा एकता का प्रतीक रहे हैं। मैं भी शुरुआत से टीम इंडिया की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं। मैं बहुत दिन से क्रिकेट के मैदान पर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखना चाहती थी। मैं धन्यवाद करती हूं 'क्रिकेट कनेक्शन' का जिसने मुझे अपने इस शो के जरिए फिर से वैसा ही महसूस कराया।'

विज्ञापन
Shruti Seth Met Her Husband on fanaa Set Five Instant News Including This
नक्सलबाड़ी - फोटो : ट्विटर

'नक्सलबाड़ी' की शूटिंग शुरू

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की चर्चित वेब सीरीज 'नक्सलबाड़ी' की शूटिंग गोवा में शुरू हो चुकी है। पार्थो मित्रा के निर्देशन में बन रही इस सीरीज में अभिनेता राजीव खंडेलवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ टीना दत्ता, श्रीजिता डे, सत्यदीप मिश्रा, शक्ति आनंद और आमिर अली भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज को फिल्माते हुए निर्माता सभी कलाकारों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रहे हैं। खबरें बताती हैं कि सीरीज के सेट पर सरकार की तरफ से तय किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इस सीरीज के साल के अंत तक रिलीज होने की संभावना हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed