{"_id":"5f1e48d277a9d9569f524de0","slug":"shilpa-shirodkar-bewafa-sanam-actress-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अभिनेत्री को 'दिल तोड़ के हंसने' की मिली थी ऐसी सजा, हर कोई कहने लगा था 'बेवफा सनम'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस अभिनेत्री को 'दिल तोड़ के हंसने' की मिली थी ऐसी सजा, हर कोई कहने लगा था 'बेवफा सनम'
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) ने कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन एक यादगार फिल्म है बेवफा सनम। ये वो फिल्म थी जिसने हर आशिक के दिल पर लाखों घाव किए थे। न सिर्फ फिल्म बल्कि इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे। फिल्म की कहानी बेवफाई पर थी। उस दौर में जब ''ओ दिल तोड़ के हँसती हो मेरा'' गाना बजता था मानों हर किसी को प्यार में मिला धोखा याद आ जाता था। फिल्म में कृष्ण कुमार ने लीड किरदार निभाया था जो अपनी प्रेमिका को धोखा देने के बदले गोली मार देता है।
2 of 5
शिल्पा शिरोडकर
- फोटो : file photo
अब बात करते हैं फिल्म की अभिनेत्री शिल्पा की। शिल्पा ने महज 20 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था। उनकी मां गंगूबाई मराठी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री थीं। शिल्पा को सिनेमाजगत और टीवी में मिलाकर 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इतने लंबे अरसे में उनके लुक में भी काफी बदलाव आया।
3 of 5
शिल्पा शिरोडकर
- फोटो : file photo
1989 में शिल्पा ने फिल्म 'भ्रष्टाचार' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके अपोजिट मिथुन चक्रवर्ती थे। शिल्पा को पहचान मिली साल 1990 में आई फिल्म 'किशन कन्हैया' से। इस फिल्म में शिल्पा ने बोल्ड सीन देकर बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। फिल्म के एक गाने 'राधा बिना' में उन्होंने पारदर्शी साड़ी पहनी थी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा शिरोडकर
- फोटो : file photo
फिल्मी करियर में शिल्पा ने कई बड़े स्टार्स अमिताभ बच्चन, गोविंदा, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया। शिल्पा की कई फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। फिल्मों के फ्लाप होने के चलते शिल्पा का करियर भी ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया। शिल्पा की बहन नम्रता शिरोडकर हैं, जिसने साउथ एक्टर महेश बाबू से शादी की है।
विज्ञापन
5 of 5
शिल्पा शिरोडकर
- फोटो : file photo
शिल्पा ने साल 2000 में यूके बेस्ड बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर ली। शादी के बाद शिल्पा लंदन में ही रहने लगीं। शिल्पा की हिट फिल्मों में 'हम', 'दिल ही तो है', 'आंखें, 'खुदा गवाह' ,'गोपी-किशन' , 'हम हैं बेमिसाल' ,'बेवफा सनम', 'मृत्युदंड' और 'दंडनायक' हैं। फिल्मों के बाद शिल्पा ने साल 2013 में टीवी का रुख किया। इस सीरियल का नाम 'एक मुट्ठी आसमान' था। इसके बाद 'सिलसिला प्यार का' और 'सावत्री देवी कॉलेज और हॉस्पिटल' में नजर आईं जो कि साल 2017 में टेलीकास्ट हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।