फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान ने दिखाई फिल्म इंडस्ट्री को राह, खुद बने डायरेक्टर, दो लोगों से ज्यादा की जरूरत नहीं पड़ी

Mon, 11 May 2020 11:14 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 11 May 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan shares the teaser of new song Tere Bina with Jacqueline Fernandez
सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के इस दौर में भी हिंदी सिनेमा का कोई अगली कतार का अभिनेता सबसे ज्यादा सक्रिय है तो वह हैं अभिनेता सलमान खान। कोरोना वायरस पर एक गीत 'प्यार कोरोना' बनाने के बाद सलमान ने अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस के साथ एक और रोमांटिक गीत 'तेरे बिना' बनाया है। उन्होंने इसका टीजर रिलीज कर दिया है। इस नए म्यूजिक वीडियो की खास बात यह है कि यह सलमान खान का अब तक का सबसे सस्ता उत्पादन है।

Salman Khan shares the teaser of new song Tere Bina with Jacqueline Fernandez
सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान कोरोना वायरस की वजह से शुरू हुए लॉकडाउन के ठीक पहले अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर चले गए थे। धीरे धीरे खबरों से खुलासा हुआ कि सलमान के साथ उनके फार्म हाउस पर अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस और यूलिया वंतूर भी है। इसी मौके का फायदा उठाकर सलमान ने यह गीत बना दिया है। सलमान ने इस गाने को गाया है और खुद ही निर्देशित भी किया है। इसके बोल लिखे हैं सब्बीर अहमद ने और संगीत दिया है अजय भाटिया ने।

Salman Khan shares the teaser of new song Tere Bina with Jacqueline Fernandez
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस ने इस गाने के बारे में पूरी जानकारी वलुशा डिसूजा के साथ इंस्टाग्राम चैट में साझा की। सलमान खान ने कहा कि यह गीत उनका अब तक का सबसे सस्ता उत्पाद है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tere bina... wishing all mothers a v happy Mother’s Day (Link in bio) @jacquelinef143 #AjayBhatia @shabbir_ahmed9 @adityadevmusic @abhiraj88 @saajan_singh23 #TereBinaTeaser #IndiaFightsCorona

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan shares the teaser of new song Tere Bina with Jacqueline Fernandez
वलूशा डिसूजा और सलमान खान - फोटो : Social Media

वह कहते हैं, 'यह गाना बहुत लंबे समय से मेरे जेहन में था। फिर मैंने सोचा कि इसे इस लॉकडाउन में ही रिलीज किया जाए। लॉकडाउन की वजह से शूटिंग के बारे में मैंने बहुत सी चीजें सीखी हैं। मुझे इस दौरान सीखने को मिला कि तीन लोग मिलकर भी शूटिंग को आराम से पूरा कर सकते हैं। हमें किसी भी मेकअप आर्टिस्ट या हेयर स्टाइलिस्ट की जरूरत नहीं पड़ी।'

विज्ञापन
Salman Khan shares the teaser of new song Tere Bina with Jacqueline Fernandez
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि इस गीत की एडिटिंग बहुत आसान नहीं थी। सलमान बताते हैं, 'सभी लोग वाईफाई का इस्तेमाल कर रहे थे इसलिए इंटरनेट बहुत धीमा था। किसी भी फाइल को डाउनलोड करने में 24 से 36 घंटे तक लग रहे थे। अंत में सब कुछ ठीक हो गया और यह टीजर रिलीज किया गया।' बता दें कि यह म्यूजिक वीडियो मंगलवार 12 मई को रिलीज होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed