सब्सक्राइब करें

शूटिंग के लिए पहुंचे सलमान खान को भीड़ ने घेरा, एक्टर को देखते ही किया ये काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 16 Jul 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
salman khan shooting dabangg 3 in maharashtra fans goes shouted
salman khan - फोटो : social media

सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया। फिल्म की सफलता के बाद अब सलमान अपने अगले प्रोजक्ट में जुट गए हैं। सलमान ने महाराष्ट्र के फलटन में फिल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरू कर दी है।

salman khan shooting dabangg 3 in maharashtra fans goes shouted
salman khan - फोटो : social media

लोकेशन पर पहुंचे सलमान खान को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। जिसके बाद उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें गाड़ी में बैठाया। सलमान को देखने के बाद उनके फैंस ने जोर-जोर से हूटिंग शुरू कर दी। सलमान खान के फैन क्लब ने ये वीडियो शेयर किया है।



 

salman khan shooting dabangg 3 in maharashtra fans goes shouted
salman khan - फोटो : social media

इस दौरान सलमान ने स्काई ब्लू कलर की टी-शर्ट पहनी है। सलमान की एक झलक देखने के लिए उनके फैन कुछ भी कर गुजरने को तैयार थे। कोई पेड़ पर चढ़ा हुआ था तो कोई घर के छतों पर चढ़कर सलमान को देखने की कोशिश कर रहा था। भीड़ को देखते हुए सलमान किसी से हाथ मिलाए बिना ही गाड़ी में बैठकर चले गए।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan shooting dabangg 3 in maharashtra fans goes shouted
दबंग में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

दबंग 3 में सलमान खान के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा हैं। सोनाक्षी फिल्म में सलमान खान की पत्नी रज्जो का रोल अदा करेंगी। वहीं कन्नड़ एक्टर सुदीप नजर विलेन की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
salman khan shooting dabangg 3 in maharashtra fans goes shouted
Alia Bhatt, Salman Khan - फोटो : social media

इसके अलावा सलमान खान के खाते में संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह है। फिल्म में पहली बार सलमान के साथ आलिया मुख्य भूमिका में होंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, भंसाली अपनी फिल्म की शूटिंग अमेरिका के मियामी और लॉस एंजेलिस में करने वाले हैं। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म में सलमान खान 40 साल के एक बिजनेसमैन का किरदार निभाते दिखेंगे जबकि आलिया 20 साल के आस-पास की एक एक्ट्रेस के किरदार में होंगी। यह फिल्म 2020 के ईद पर रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed