{"_id":"6124d2fb8ebc3e79d45d07a4","slug":"salman-khan-shoots-for-tiger-3-in-russia-clicks-selfies-with-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: सलमान रूस में कर रहे हैं 'टाइगर 3' की शूटिंग, फैंस के साथ सेल्फी वाला वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: सलमान रूस में कर रहे हैं 'टाइगर 3' की शूटिंग, फैंस के साथ सेल्फी वाला वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 24 Aug 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों रूस में टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी दिखेंगी। कैटरीना भी रूस में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। अब सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। सलमान सेट पर अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी ले रहे हैं। यह पहला वीडियो है, जो रूस में इस फिल्म की शूटिंग के सेट से आया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, सलमान खान रूस में टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। जहां उनको प्रशंसकों ने सेल्फी लेने के लिए घेर लिया।
आपको बता दें कि सलमान खान हाल ही में भारत से रूस इस फिल्म की शूटिंग करने के लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि वो एक महीने तक इस फिल्म की शूटिंग रूस में ही करेंगे। जिस दिन सलमान मुंबई एयरपोर्ट से रूस के लिए रवाना हुए थे, उस दिन भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्हें एक सीआईएसएफ जवान द्वारा जांच के लिए कहा जा रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुआ था और लोगों ने सीआईएसएफ जवान की खूब तारीफ की थी। हालांकि, बाद में मीडिया से बातचीत कर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में अधिकारियों द्वारा जवान का मोबाइल जब्त कर लिया गया था।
इस नए वीडियो में सलमान खान काली टोपी के साथ लाल रंग की पूरी बाजू की टी-शर्ट पहने हुए दिख रहे हैं। वो अपने रशियन फैंस के साथ फोटों खींचवा रहे हैं। वीडियो में एक आवाज भी सुनाई दे रही है, जिसमें एक व्यक्ति कह रहा है "गुड लक, सर।" हालांकि सलमान इसका जवाब नहीं देते, लेकिन कुछ देर के लिए सिर जरूर हिलाते हैं।
3 of 5
टाइगर जिंदा है में सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
टाइगर सीरीज की पहली फिल्म 'एक था टाइगर' और दूसरी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' थी। अब इस सीरीज की तीसरी फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, जिसे मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। टाइगर सीरीज की पहली फिल्म को कबीर खान और दूसरी फिल्म को अली अब्बास जाफरी ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : Instagram Post
हालांकि, इससे पहले भी सलमान को रूस में सेट पर देखा गया था। लेकिन उस वक्त उनका वेष बदला हुआ था और उनके साथ सोहेल खान के बेटे और उनके भतीजे निर्वाण भी देखे गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर 3 फिल्म में इमरान हाशमी भी दिखेंगे। इमरान इस फिल्म में खलनायक की भूमिका के रूप में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।