फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हंसी मजाक: सोनू सूद से फैन ने मांगे 1 करोड़ रुपये और फिल्म में रोल, एक्टर ने दिया शानदार जवाब

Tue, 24 Aug 2021 04:32 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 24 Aug 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
Social media: Fan asked for Rs 1 crore from Sonu Sood and role in the film the actor replied in a funny way
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपने कामों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। चाहे कोरोनाकाल में जरूरतमंदों की मदद करना हो या सोशल मीडिया के जरिए फनी रिएक्शन देना सोनू सूद चर्चा का विषय बन ही जाते हैं। उन्हें अब भी मदद के लिए ढेरों रिक्वेस्ट मिलती हैं, जिनमें से कुछ काफी अजीब भी होती हैं। हाल ही में सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर ऐसी ही दो रिक्वेस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जिससे वह फिर सुर्खियों आ गए हैं। 

दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनू से कहा,  सर 1 करोड़ दो ना मुझे। इस पर सोनू ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा, बस 1 करोड़? थोड़े ज्यादा ही मांग लेता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, सोनू सर मुझे आपकी अगली फिल्म में कोई रोल देंगे क्या? इसका जवाब देते हुए सोनू बोले, किसी की मदद करने से बड़ा कोई रोल नहीं। वो रोल कर ले, तेरे से बड़ा कोई हीरो नहीं।

Social media: Fan asked for Rs 1 crore from Sonu Sood and role in the film the actor replied in a funny way
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी अजीबोगरीब फरमाइश कर चुके हैं लोग

यह पहली बार नहीं है, जब सोनू से फैंस इस तरह की फरमाइश कर रहे हों। इससे पहले एक फैन ने सोनू से प्ले स्टेशन भिजवाने की डिमांड करते हुए लिखा था, 'सोनू सर क्या आप मुझे एक प्ले स्टेशन 4 भेज सकते हैं। मेरे आसपास के सभी बच्चे गेम्स खेलकर लॉकडाउन एन्जॉय कर रहे हैं। सर क्या आप प्लीज मेरी मदद करेंगे।' इन पर सोनू ने फैन के ट्वीट पर बेहतरीन जवाब देते हुए लिखा, 'अगर आपके पास प्ले स्टेशन 4 नहीं है तो आप सुखी हैं। कुछ किताबें खरीदिए और पढ़िए। मैं आपके लिए इनकी व्यवस्था करवा सकता हूं।'

Social media: Fan asked for Rs 1 crore from Sonu Sood and role in the film the actor replied in a funny way
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

पार्लर जाने के लिए महिला ने मांगी हेल्प

यही नहीं एक महिला ने ट्विटर पर सोनू से मदद मांगते हुए कहा था, 'सोनू क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं? मैं पिछले ढाई महीने से पार्लर नहीं गई हूं। प्लीज मेरी हेल्प कीजिए मुझे सैलून पहुंचा दीजिए।' इसके रिप्लाई में सोनू ने लिखा था, 'सैलून जाकर क्या करोगे? सैलून वालों को तो मैं गांव छोड़ आया। उसके पीछे-पीछे गांव जाना है तो बोलो।' 

सोनू सूद को न सिर्फ रोजाना मदद के लिए रिक्वेस्ट मिलती रहती है, बल्कि सोशल मीडिया पर ट्वीट और ट्रोल्स से भी जूझना पड़ता है, लेकिन बी-टाउन स्टार इसे काफी धैर्य और मजाकिया ढंग से हैंडल करते हैं। दरअसल, जवाब देने का उनका यह मजाकिया अंदाज ही लोगों को पसर्नल हेल्प मांगने के लिए प्रेरित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: Fan asked for Rs 1 crore from Sonu Sood and role in the film the actor replied in a funny way
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोनाकाल में की जरूरतमंदों की मदद

देश में कोरोना महमारी के कारण बने हालातों पर अंकुश लगाने के लिए लगाए गए पहले लॉकडाउन के दौरान, सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद करते हुए उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों से उनके घरों तक पहुंचने के लिए परिवहन की व्यवस्था की थी। इतना ही नहीं उन्होंने अन्य कई जरूरी सामानों के साथ-साथ कोरोना पीड़ित लोगों के लिए इलाज मुहैया कराने में भी उनकी सहायता की है। इसके अलावा एक्टर ने कोरोनोवायरस महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित कई लोगों की भी मदद की।

विज्ञापन
Social media: Fan asked for Rs 1 crore from Sonu Sood and role in the film the actor replied in a funny way
सोनू सूद और निधि अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगे सोनू

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू का हाल ही में निधि अग्रवाल के साथ वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है। यह गाना 90 के दशक के सिंगर अल्ताफ राजा के लोकप्रिय ट्रैक "तुम तो ठहरे परदेसी" का रीमेक है। वहीं, सोनू सूद जल्द ही हिस्टॉरिक एक्शन ड्रामा फिल्म पृथ्वीराज में दिखाई देंगे। यह फिल्म पृथ्वीराज चौहान के जीवन के बारे में एक ब्रज भाषा महाकाव्य, पृथ्वीराज रासो पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। जबकि मानुषी छिल्लर इसके जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करती नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में विजय एंटनी, सुरेश गोपी, रेम्या नाम्बीसन भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed