टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के प्रशंसक इसके होस्ट सलमान खान और इस शो के अनोखे खेलों की वजह से हर साल इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। लॉकडाउन की वजह से इस शो के कुछ देरी से शुरू होने की संभावनाएं थीं लेकिन हर बार की तरह यह शो इस बार अक्टूबर में नहीं, बल्कि उससे पहले सितंबर में ही शुरू होने वाला है।
BIGG BOSS के 14वें सीजन के लिए आई खुशखबरी, इस दिन सलमान खान कराएंगे प्रतियोगियों की घर में एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' के 14वें सीजन की शुरुआत 20 सितंबर से होने वाली है। बताया जा रहा है कि एक भव्य समारोह के दौरान इस शो के होस्ट सलमान खान इसके प्रतियोगियों को अपनी प्रस्तुतियों के साथ घर में प्रवेश कराएंगे। खबरें तो यहां तक बताती हैं कि इस बार इस शो का कलेवर जंगल जैसा रहेगा। शो के नियमों में और खेलों में भी कुछ रुचिकर बदलाव देखे जा सकते हैं। इसके अलावा प्रतियोगियों को रेस्टोरेंट, होटल, जिम और बाजार जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
हालांकि इस शो के निर्माताओं की तरफ से इस खबर की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अमर उजाला ने जब चैनल के आधिकारिक प्रवक्ताओं से बात की तो उन्होंने भी ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि करने से इनकार किया। उनका कहना है कि अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है। जैसे ही निर्माताओं की तरफ से कुछ बताया जाएगा, वैसे ही मीडिया को भी इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा।
बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए नियमों को ध्यान में रखकर सभी रियलिटी शोज की वेशभूषा में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार 'बिग बॉस' शायद कुछ देरी से शुरू होगा।
अगर सूत्रों से मिली जानकारी सही हुई तो यह इस शो के प्रशंसकों के लिए बेशक खुशखबरी होगी। इस सीजन के प्रतियोगियों के रूप में करण कुंद्रा, निया शर्मा, विवियन डीसेना, सुरभि ज्योति, राजीव सेन, जैस्मिन भसीन, नेहा शर्मा, आलिशा पंवर और मानसी श्रीवास्तव जैसे कई कलाकार सुर्खियों में आ चुके हैं।
पढ़ें: किशोर कुमार की याद में गाना गाते दिखे आयुष्मान खुराना, दो साल पहले बनाया था वीडियो