सब्सक्राइब करें

Sikandar: हॉलीवुड जैसा होगा 'सिकंदर' का एक्शन, सलमान की फिल्म को लेकर आई यह बड़ी जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 13 Jun 2024 10:38 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Sikandar new Update makers collaborating with Mission Impossible Team For Action  scenes report
सलमान खान, सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान अपने फैंस के लिए सिकंदर लेकर आने वाले हैं। यह फिल्म भले ही अगले साल  रिलीज होगी, लेकिन इसकी चर्चा अभी से काफी ज्यादा हो रही है। इसका निर्देशन गजनी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके एआर मुरुगदास कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। 

Sudheer Babu: ओटीटी प्लेटफॉर्म को खतरा मानते हैं सुधीर बाबू, कहा- कमाई पर पड़ता है असर, अपनी ओर से दिया सुझाव

Trending Videos
Salman Khan Sikandar new Update makers collaborating with Mission Impossible Team For Action  scenes report
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

हाल ही में निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि फिल्म की शूटिंग एक एक्शन सीक्वेंस के साथ 18 जून से शुरू होने वाली है। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का एक्शन सीन मिशन इम्पॉसिबल के स्टंट डायरेक्टर डिजाइन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Sikandar new Update makers collaborating with Mission Impossible Team For Action  scenes report
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

बताया जा रहा है कि टॉम क्रूज के मशहूर जंप सीन को फिल्माने वाले एक्शन डायरेक्टर्स सलमान खान की फिल्म से भी जुड़ेंगे। इस खबर के सामने आते ही फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
 
Salman Khan Sikandar new Update makers collaborating with Mission Impossible Team For Action  scenes report
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

इस साल ईद के मौके पर सलमान ने फैंस को तोहफा देते हुए अपनी इस फिल्म का एलान किया था। अभिनेता के साथ इसमें साउथ की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना दिखेंगी। यह फिल्म अगले साल 11 अप्रैल को ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
Kangana Ranaut: 'राजनीति की तुलना में अभिनय आसान...,' सांसद बनीं कंगना रणौत ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
Salman Khan Sikandar new Update makers collaborating with Mission Impossible Team For Action  scenes report
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान को सिकंदर से पहले टाइगर 3 में देखा गया था। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी थी। फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो रोल था, लेकिन  दर्शकों पर इस फिल्म का कुछ खास जादू नहीं चल सका था।
Fardeen Khan: कैसे मिला था फरदीन खान को 'हीरामंडी' में 'वली' का किरदार, बोले- चुनौतीपूर्ण समय रहा..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed