{"_id":"5dd3b9618ebc3e54e5619d84","slug":"salman-khan-sister-arpita-khan-fifth-wedding-anniversary-know-about-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मां के मृत शरीर के पास बैठ रो रही थी अर्पिता, सलीम खान ने देखा और बना लिया बेटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सड़क पर मां के मृत शरीर के पास बैठ रो रही थी अर्पिता, सलीम खान ने देखा और बना लिया बेटी
Tue, 19 Nov 2019 05:10 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 19 Nov 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Arpita Khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की सबसे छोटी बहन और खान परिवार की लाडली बेटी अर्पिता खान की आज पांचवीं वेडिंग एनिवर्सरी है। अर्पिता ने 18 नवंबर 2014 को आयुष शर्मा से शादी की थी। अर्पिता 2013 में एक पार्टी में आयुष शर्मा से मिली थीं। दोनों को एक कॉमन दोस्त ने मिलवाया था। इसके बाद धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई।
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मौके पर हम आपको अर्पिता के बारे में रोचक जानकारी देते हैं । हेलन ने सलीम खान से शादी करने के बाद सड़क पर बैठी एक अनाथ लड़की को गोद ले लिया था। ये लड़की और कोई नहीं अर्पिता खान ही थीं । सलीम खान ने अर्पिता को उस समय अडॉप्ट किया था जब उनकी मां की मुंबई की सड़क पर मौत हो गई थी।
पति आयुष और भाई सलमान के साथ अर्पिता
अर्पिता अपनी मां के मृत शरीर के पास बैठकर रो रही थीं। तभी सलीम खान की नजर अर्पिता पर पड़ी। उसी समय हेलन और सलीम खान ने उन्हें गोद लेने का फैसला कर लिया था। अर्पिता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की है। इसके बाद उन्होंने फैशन कोर्स करने के लिए लंदन स्कूल ऑफ फैशन में दाखिला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति आयुष के साथ अर्पिता
लंदन से पढ़ाई कर जब वो मुंबई वापस आईं तो उन्होंने यहीं पर एक इंटीरियर डिजायनर फर्म में नौकरी की। 2014 में अर्पिता ने अपने से एक साल छोटे आयुष शर्मा से शादी कर ली थी। आयुष हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से तालुक रखते हैं।
विज्ञापन
अर्पिता खान
इनके दादा केंद्रीय मंत्री थे और हिमाचल में दूरसंचार क्रांति लाने का श्रेय उन्हें दिया जाता है । उनके पिता अनिल शर्मा एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहे हैं और अभी बीजेपी में हैं। अर्पिता खान और आयुष शर्मा दूसरी बार अभिभावक बनने वाले हैं।