बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की तरह ही उनके परिवार वाले भी हमेशा लाइम लाइट में रहते हैं। खासकर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा पर लोगों की नजर बनी रहती है। इन दिनों अर्पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे प्लेट्स तोड़ती हुई नजर आ रही हैं।
रेस्टोरेंट में सलमान खान की बहन अर्पिता ने तोड़ी प्लेट्स, सामने आया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्पिता खान ने ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा किया है। ये वीडियो दुबई के एक रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। इसमें अर्पिता के साथ उनकी कुछ सहेलियां भी नजर आ रही हैं। सभी साथ में मिलकर खूब प्लेट्स तोड़ रहे हैं। इसके अलावा अर्पिता ने अपने बेटे अहिल का भी एक वीडियो साझा किया है जो घर पर प्लेट्स तोड़ रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Jasus007 (@jasus007)
View this post on Instagram
इससे पहले 18 नवंबर को अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। इस मौके पर अर्पिता ने एक भावुक पोस्ट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, 'एक दोस्त से मेरे पति होने तक। मैं उस यात्रा को संजोती हूं जिसे हम साथ मिलकर तय करते हैं। मुझे खुशी है कि हमने 6 साल पहले अपने जीवन को एक-दूसरे के साथ जोड़ा। शादी की सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यार।'
अर्पिता ने आगे लिखा था, 'यह पहला मौका है जब साथ में सेलिब्रेट नहीं कर रहे हैं लेकिन मैं खुश हूं जो तुम कर रहे हो वो तुम्हें करना अच्छा लगता है। कई और साल हमें साथ में रहना है, खुशियां, गॉसिप, लड़ाईयां और उतार-चढ़ाव साझा करने हैं। आई मिस यू और लव यू आयुष शर्मा।'
बता दें कि सलमान खान अपनी बहन अर्पिता का बहुत प्यार करते हैं। अर्पिता, खान परिवार की सबसे छोटी बेटी हैं इसलिए उनकी हर कोई चिंता करता है। हालांकि अर्पिता को सलमान के पिता सलीम खान ने गोद लिया था लेकिन उन्हें प्यार सगे से भी ज्यादा किया जाता है।
इन पांच सितारों के लिए 2020 रहा बेहद खास, इस तरह की बॉलीवुड में शुरुआत