{"_id":"5ce464b9bdec220766495fde","slug":"salman-khan-speak-on-priyanka-chopra-for-leaving-film-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के लिए 'भारत' की डेट्स बदलने को तैयार थे सलमान खान, बोले- फिल्म की जगह शादी को चुना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका के लिए 'भारत' की डेट्स बदलने को तैयार थे सलमान खान, बोले- फिल्म की जगह शादी को चुना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 22 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Salman Khan and Priyanka Chopra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलिवुड के दबंग हीरो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत को प्रमोट कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट कटरीना कैफ हैं। पहले इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था लेकिन अपनी शादी में व्यस्तता के चलते वो इस फिल्म से अलग हो गई थीं। सलमान और मेकर्स को इस बात से काफी दुख हुआ था।
2 of 6
salman khan with shera
- फोटो : social media
सलमान खान ने अपनी फिल्म को लेकर हाल ही में मुंबई मिरर से बातचीत की। सलमान ने कहा, 'शुक्रिया प्रियंका, मैं हमेशा उसका शुक्रगुजार रहूंगा। भारत की शूटिंग को शुरू होने में बस 5 दिन बचे थे, प्रियंका मुझसे मिलीं और कहा कि वह फिल्म में काम नहीं कर पाएंगी। अगर प्रियंका ने भारत नहीं छोड़ी होती तो हम कटरीना को ऑन बोर्ड कैसे लाते?'
3 of 6
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : social media
सलमान ने आगे कहा, 'प्रियंका को फिल्म में बहुत शानदार रोल मिला था, लेकिन अब वह जो रोल पत्नी का निभा रही हैं, वह इससे ज्यादा अच्छा रोल है। अब कटरीना तो पत्नी का रोल नहीं निभा रही हैं ना? कटरीना इस समय फिल्म भारत में रोल निभा रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Salman Khan, Katrina and Priyanka
- फोटो : twitter
जब सलमान खान से यह पूछा गया कि क्या उनकी प्रियंका चोपड़ा से बात हुई है? इस पर उन्होंने कहा, 'ट्रेलर के बाद भी उन्होंने बात नहीं की। प्रियंका ने मुझे कॉल तक नहीं किया। अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो कोई बात नहीं। जो कुछ होता है अच्छे के लिए होता है। वो एक दिन मुझसे मिलने आईं और कहा कि वह शादी करने जा रही हैं, इसलिए फिल्म में काम नहीं कर पाएंगी। मैंने कहा कि हम उसके लिए डेट्स बदल लेंगे, काम हो जाएगा।'
विज्ञापन
5 of 6
priyanka and salman
सलमान ने कहते हैं, 'इसके जवाब में प्रियंका बोलीं कि उन्हें पता नहीं है कि शादी की तैयारियों के लिए उन्हें कितना वक्त चाहिए होगा।' सलमान ने कहा कि प्रियंका अपना फैसला बदलने के मूड से नहीं आई थीं। वह सिर्फ इतना बताने आई थीं कि वह फिल्म नहीं करना चाहती हैं। सलमान ने इस बात को लेकर प्रियंका की तारीफ की उन्होंने फिल्म के बजाए शादी को चुना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।