{"_id":"5ce49c3cbdec22077e09bcf7","slug":"salman-khan-speak-priyanka-chopra-and-mallika-sherawat-troll-here-is-top-entertainment-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा पर सलमान खान का तंज और मल्लिका शेरावत हुईं ट्रोल सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा पर सलमान खान का तंज और मल्लिका शेरावत हुईं ट्रोल सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 22 May 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan, Mallika Sherawat
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलिवुड के दबंग हीरो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत को प्रमोट कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट कटरीना कैफ हैं। पहले इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था लेकिन अपनी शादी में व्यस्तता के चलते वो इस फिल्म से अलग हो गई थीं। सलमान और मेकर्स को इस बात से काफी दुख हुआ था। सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा, 'शुक्रिया प्रियंका, मैं हमेशा उसका शुक्रगुजार रहूंगा। भारत की शूटिंग को शुरू होने में बस 5 दिन बचे थे, प्रियंका मुझसे मिलीं और कहा कि वह फिल्म में काम नहीं कर पाएंगी। अगर प्रियंका ने भारत नहीं छोड़ी होती तो हम कटरीना को ऑन बोर्ड कैसे लाते?'
2 of 5
anupam kher
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपने एक ट्वीट की वजह से आलोचना का सामना कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एग्जिट पोल से जुड़ा एक ऐसा मीम शेयर किया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया था। विवेक के इस ट्वीट को लेकर चारों तरफ उनकी आलोचना हुई। अब अनुपम खेर ने भी इस तरह का मजाक उड़ाने के लिए उनको लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा, 'यह बहुत शर्मनाक है, सिंपल सी बात है, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था।'
3 of 5
Ajay Devgn, Tabu
- फोटो : Amar Ujala
फिल्म अभिनेता अजय देवगन और तब्बू 90 के दशक से साथ काम करते आ रहे हैं। बीती कुछ फिल्मों में वे दृश्यम, गोलमाल और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दे दे प्यार में एक साथ दिखाई दिए। इस जोड़ी ने 20 साल पहले कई हिट फिल्मों में काम किया। अब अजय ने तब्बू के साथ एक फोटो शेयर की है जो फिल्म तक्षक के सेट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
swara bhaskar
फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचान रखने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर चर्चा में हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहती हैं और अपने विचारों को लेकर खुलेआम बोलती नजर आती हैं। इस बार स्वरा ने फिल्ममेकर अशोक पंडित पर हमला बोला है। दरअसल, अशोक ने अभिनेत्री के फोटो पर कमेंट किया था जिसपर वह जवाब दिए बिना नहीं रहीं। उन्होंने लिखा 'पूरे सम्मान और आपकी जरूरत से ज्यादा आदर के साथ जिसके लिए ना तुम और तुम्हारा प्यारा आतंकी गोडसे लायक है, इस रंग का तुम चाहे कितना ही फायदा ले लीजिए, लेकिन सच्चाई को छुपा नहीं सकते, एक दिन तो जनता इसे उखाड़ ही फेकेगी।
विज्ञापन
5 of 5
मल्लिका शेरावत
- फोटो : instagram
बॉलीवुड फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज से पहचान रखने वाली अभिनेत्री मल्लिका शेरावत हमेशा से अपने फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं। यही कारण है कि कान फिल्म फेस्टिवल में वह कभी हिस्सा लेना नहीं भूलती हैं। मल्लिका के फैन्स को भी उनके नये-नये लुक का इंतजार बेसब्री से रहता है। फिलहाल कान फेस्टिवल में उनका फर्स्ट लुक चर्चा में बना हुआ है। मल्लिका का कान्स 2019 का पहला लुक सामने आते ही चर्चा में आ गया है। उनकी ड्रेस पांच साल पुरानी पहनी हुई ड्रेस से मिलती जुलती थी जिसको लेकर वो ट्रोल हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।