सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कपिल के शो में सलमान ने खोला 'भारत’ का राज, शादी के सवाल पर दिया ये जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: प्रियंका भल्ला Updated Mon, 07 Jan 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
salman khan speaks about his marriage and his film bharat on kapil sharma show
सलमान खान, कपिल शर्मा

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने जबसे फिल्मों में अपना सफर शुरू किया है तब से ही दो चीजें उनके करियर के साथ जुड़ गई। एक सलमान का स्टारडम और दूसरा उनकी शादी को लेकर सवाल। आए दिन सलमान से हर कोई ये सवाल पूछता रहता है कि आखिर वो कब शादी के बंधन में बंधेंगे लेकिन भाईजान हमेशा इस सवाल को टाल देते हैं।

Trending Videos
salman khan speaks about his marriage and his film bharat on kapil sharma show
kapil sharma and salman khan

वहीं हाल ही में 'द कपिल शर्मा शों' में सलमान खान अपने परिवार के साथ पहुंचे थे जहां उनसे कपिल ने शादी को लेकर सवाल पूछ लिया। खास बात तो ये थी कि इस सवाल में सलमान की अपकमिंग फिल्म भारत के बारे में भी एक खुलासा हो गया है। दरअसल, शो में कपिल उनसे घुमा-फिरा कर सवाल करते हैं कि शादियों का सीजन चल रहा है, दीपिका की शादी हो गई, प्रियंका की भी शादी हो गई। ऐसे में फिल्म 'भारत' में आपका क्या रोल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan speaks about his marriage and his film bharat on kapil sharma show
kapil sharma and salman khan

कपिल के इस सवाल में सलमान कहते हैं कि 'भारत फिल्म में जो उनका किरदार है उसकी शादी 72 साल के बाद भी नहीं होती। मैं भी उसी को फॉलो कर रह हूं। अब सलमान के इस जवाब से लोगों को उनकी रियल लाइफ के मैरिज स्टेटस का जवाब भले ना मिला हो लेकिन उनकी अपकमिंग फिल्म भारत के बारे में ये रोचक खुलासा जरूर मिल गया है।

View this post on Instagram

#Bharat on #TheKapilSharmaShow @beingsalmankhan @bharat_thefilm

A post shared by Atul Agnihotri (@atulreellife) on

salman khan speaks about his marriage and his film bharat on kapil sharma show
सलमान खान, यूलिया वंतूर

आपतो बता दें कि हाल ही में सलमान से शादी को लेकर सवाल पूछा गया था। उस दौरान भी सल्लू मियां ने कहा था कि शादी सिर्फ पैसों की बर्बादी है। रिलेशमशिप जरूरतों के लिहाज से बनते है। एक रिश्ते में जो दो लोग रहते हैं वो दरअसल एक दूसरे की जरूरत होते हैं। वहीं सलमान की रियल लाइफ की बात करें तो इन दिनों उनके यूलिया वंतूर के साथ लिंक-अप की खबरें आ रही हैं। सल्लू मियां के बर्थडे पर भी यूलिया उनके साथ नजर आईं थी।

विज्ञापन
salman khan speaks about his marriage and his film bharat on kapil sharma show
Salman Khan and Disha Patani

वहीं फिल्म भारत की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं तो वहीं अतुल अग्निहोत्री फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म साउथ कोरिएन मूवी 'ओड टू माई फादर' पर आधारित है। फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पाटनी भी उनकी बहन के रोल में नजर आएंगी। फिल्म भारत की शूटिंग मुंबई के अलागाव आबू धाबी, स्पेन, माल्टा, पंजाब और दिल्ली में भी हुई है। फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed