फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में करोड़ों कमाने के बाद पहले दिन चीन में सलमान की 'सुल्तान' गिरी औंधे मुंह,एक चीज से खा गई मात

Sat, 01 Sep 2018 01:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Sultan film China box office collection day 1
sultan
सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' चीन में रिलीज हो गई है। 'सुल्तान' फिल्म भारत में साल 2016 में रिलीज हुई थी जिसके ठीक 2 साल बाद इस फिल्म को चीन में रिलीज किया गया। फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म के पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन जुटा पाने की उम्मीद जताई थी लेकिन चाइना के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का पहले दिन ही बुरा हाल हो गया है। 

 
Salman Khan Sultan film China box office collection day 1
sultan
'सुल्तान' फिल्म को चीन में करीब 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है लेकिन पहले दिन के कलेक्शन में इसका कोई भी फायदा होता हुआ नहीं दिख रहा। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक - 'सुल्तान फिल्म ने पहले दिन बहुत ही निराशाजनक शुरुआत की है। इस फिल्म का पहले दिन का  कलेक्शन 6.66 करोड़ है।' इससे पहले चीन में सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' फिल्म रिलीज हुई थी जिसका पहले दिन का कलेक्शन 13 करोड़ था।
 


 
Salman Khan Sultan film China box office collection day 1
sultan
'सुल्तान' फिल्म को चीन में टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' कड़ी टक्कर दे रही है जिसका सीधा असर कलेक्शन पर नजर आ रहा है। 'सुल्तान' फिल्म ने भारत में पहले दिन 36.54 करोड़ का कलेक्शन किया था वहीं चीन में पहले दिन इतना कम कलेक्शन कर पाने से सलमान खान के फैंस का दिल जरूर टूट सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Sultan film China box office collection day 1
sultan
दबंग खान की 'सुल्तान' फिल्म ने भारत में कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे ऐसे में लोगों को यही उम्मीद थी कि चीन में भी शुरुआत अच्छी होगी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। वीकेंड में इस फिल्म को बढ़त मिलती है या फिर नहीं यह देखना दिलचस्प होगा। 'सुल्तान' फिल्म में सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
Salman Khan Sultan film China box office collection day 1
sultan
'सुल्तान' फिल्म ओलंपिक मेडल जीतने की जंग पर आधारित है। 'सुल्तान' से पहले चीन में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इन फिल्मों के नाम बजरंगी भाईजान, दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार, हिंदी मीडियम और बाहुबली हैं। काम की बात करें तो सलमान खान इन दिनों 'भारत' फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ लीड रोल में है। हाल ही में इस फिल्म के पहले शिड्यूल की शूटिंग माल्टा में खत्म हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed