{"_id":"5e79cf5c8ebc3e76ac0a95e0","slug":"salman-khan-sung-his-hit-song-and-bobby-deol-riteish-deshmukh-dance-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग के बाद सलमान खान का एक और टैलेंट, ऐसा गाना गाया बॉबी देओल और रितेश देशमुख जमकर थिरके","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पेंटिंग के बाद सलमान खान का एक और टैलेंट, ऐसा गाना गाया बॉबी देओल और रितेश देशमुख जमकर थिरके
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 24 Mar 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार सलमान खान की अगली फिल्म राधे द मोस्ट वांटेड है। खबर है कि वो घर पर ही अपनी इस फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते सलमान की इस फिल्म की शूटिंग टल गई है। अब सलमान घर में ही अपनी पसंदीदा चीजें कर समय का इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले दिनों उनकी पेंटिंग बनाते हुए तस्वीरें सामने आई थीं। हाल ही में सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
2 of 5
Salman Khan
- फोटो : twitter
इस वीडियो में सलमान अपना सुपरहिट गाना ओ ओ जाने जाना गाते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके गाने पर बॉबी देओल और रितेश देशमुख थिरक रहे हैं। ये वीडियो कुछ पुराना लगता है। इसे सलमान खान के फैन क्लब पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। सलमान का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।
3 of 5
salman khan
- फोटो : social media
ये वीडियो किसी पार्टी का लग रहा है। बॉबी और रितेश के अलावा पार्टी में पंजाबी सिंगर जस्सी और नवराज हंस भी दिख रहे हैं। पिछले दिनों सलमान ने पेंटिंग करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में सलमान चारकोल से पेंटिंग करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 2 मिनट में ही एक शानदार पेंटिंग बना दी।
पेंटिंग बनाते हुए सलमान फिल्म कहो ना प्यार है का गाना गा रहे थे। पेंटिंग में सलमान ने एक मां और बच्चे की तस्वीर बनाई। बता दें कि कोरोना की वजह से भारत में सभी फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज की शूटिंग को बंद कर दिया गया है। वहीं सलमान अपनी फिल्म पर अपने घर से (वर्क फ्रॉम होम) काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan
- फोटो : Social Media
सलमान ने अपने पनवेल वाले फार्म हाउस से फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। सलमान की कोशिश है कि फिल्म को तय तारीख के मुताबिक पूरा कर लिया जाए, जिससे यह दर्शकों तक समय से पहुंच सके। काम के बीच में बचाव भी जरूरी है, इसलिए सलमान ने अपने साथ बहुत छोटी टीम को लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।