फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पिता सलीम खान के साथ गाना गाते नजर आए थे सलमान खान, वायरल हुआ थ्रोबैक वीडियो

Thu, 25 Jun 2020 05:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 25 Jun 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan sung Suhani Raat Dhal Chuki song with father Salim Khan throwback video goes viral
सलमान खान, सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में लगे लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। वह अपने फैंस से जुड़ने के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। वहीं बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान भी अपने फैंस के लिए खास वीडियो और तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर सलमान खान का बेहद खास वीडियो वायरल हो रहा है। 

Salman Khan sung Suhani Raat Dhal Chuki song with father Salim Khan throwback video goes viral
सलमान खान, सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान का यह वीडियो उनके पिता और मशहूर अभिनेता सलीम खान के साथ का है। इस वायरल वीडियो में  बाप- बेटे साथ में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में इन दिनों के साथ गायक कमाल खान भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलीम खान साल 1949 में आई फिल्म 'दुलारी' का गाना 'सुहानी रात ढल चुकी' गाते हुए नजर आ रहे हैं।

Salman Khan sung Suhani Raat Dhal Chuki song with father Salim Khan throwback video goes viral
सलीम खान के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

खास बात यह है कि पिता सलीम खान के गाने में सलमान खान भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। यह वीडियो सलमान खान ने बीते साल अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। इस वीडियो को साझा करते हुए सलमान खान ने खास कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'सुल्तान, टाइगर, हमारे परिवार के भारत सलीम खान गाते हुए।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan sung Suhani Raat Dhal Chuki song with father Salim Khan throwback video goes viral
सलीम खान और सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर एक बार फिर से सलमान खान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके तमाम फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि इन दिनों सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई लोग सलमान खान पर फिल्म इंडस्ट्री में भाई- भतीजावाद करने का आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Salman Khan sung Suhani Raat Dhal Chuki song with father Salim Khan throwback video goes viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट और निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी भाई- भतीजावाद को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेल रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने कुछ लोगों पर इंडस्ट्री में भाई- भतीजावाद फैलाने का आरोप लगाया था। जब से सोशल मीडिया पर इन सितारों के खिलाफ आलोचना हो रही है। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को उनके स्कूल ने दी श्रद्धांजलि, अभिनेता की सोशल मीडिया पर साझा की पुरानी तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed