फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत को उनके स्कूल ने दी श्रद्धांजलि, अभिनेता की सोशल मीडिया पर साझा की पुरानी तस्वीरें

Thu, 25 Jun 2020 04:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 25 Jun 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death actor school St Karen High School gave tribute to him
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर विश्वास कर पाना अभी भी उनके फैंस और कुछ फिल्मी सितारों को मुश्किल हो रहा है। वहीं उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ और उनसे जुड़ी यादों को फैंस लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के स्कूल ने भी उन्हें याद किया और सोशल मीडिया के द्वारा श्रद्धांजलि दी है। 

Sushant Singh Rajput Death actor school St Karen High School gave tribute to him
सुशांत सिंह राजपूत की स्कूल की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने पटना के सेंट करेन हाई स्कूल से पढ़ाई की थी। सेंट करेन हाई स्कूल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत की पुरानी तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में वह स्कूल की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। सेंट करेन हाई स्कूल ने अभिनेता की दो थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। एक तस्वीर में वह अपनी क्लास के छात्रों के साथ नजर आ रहे हैं। 

Sushant Singh Rajput Death actor school St Karen High School gave tribute to him
सुशांत सिंह राजपूत की स्कूल की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं दूसरी तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सेंट करेन हाई स्कूल ने उनको श्रद्धांजलि दी है। स्कूल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'नहीं पता था कि आप किस चीज से गुजर रहे हैं, लेकिन यह ठीक नहीं है। आप हमेशा याद किए जाएंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले।'
 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
         

Don't know what you were going through but this isn't fair, you will be remembered forever. Rest in peace!! #sushantsinghrajput

Posted by ST. Karens's High School on Monday, 15 June 2020

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death actor school St Karen High School gave tribute to him
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के स्कूल की ओर से साझा किए गए इस पोस्ट पर उनके तमाम फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की अचनाक हुई मौत ने फैंस सहित कई बॉलीवुड सितारों को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने ऐसा करने का फैसला क्यों किया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death actor school St Karen High School gave tribute to him
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद को लेकर बहस शुरू हो गई थी। उनके मौत के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने खुलासा किया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में भाई- भतीजावाद का शिकार थे। हालांकि पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के पीछे की वजह की छानबीन कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने कई सितारों से पूछताछ भी की है। 



पढ़ें: इस दिन रिलीज होगी सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा, जानिए कब, कहां और कैसे देखें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed