90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके करीबियों से लेकर प्रशंसक तक शुभकामनाएं दे रहे हैं। इन सब में करिश्मा के लिए सबसे खास उनकी बहन करीना कपूर का मैसेज है। करीना ने करिश्मा के बचपन से लेकर अब की तस्वीरों का एक वीडियो साझा किया है।
करिश्मा के जन्मदिन पर करीना ने साझा किया वीडियो, बचपन से लेकर अब तक की दिखी खास बॉन्डिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियों में करीना और करिश्मा के बीच बॉन्डिंग देखते ही बनती है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता रहा है। करीना ने बचपन की तस्वीरों के जरिए पुराने दिनों को याद किया है। साथ ही एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है।
करिश्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए करीना लिखती हैं कि 'सबसे ज्यादा प्योर और कीमती प्यार। मेरी बहन, मेरी दूसरी मां और मेरी बेस्ट फ्रेंड। ये अल्टीमेट डीवा के लिए है। हैप्पी बर्थडे लोलो। काश हमारी मॉर्निंग फोन चैट हमेशा चलती रहे'।
करीना के इस वीडियो पोस्ट पर करिश्मा ने रिप्लाई करते हुए लिखा- 'मुझे इससे प्यार है। शुक्रिया।' करीना के इस पोस्ट पर मनीष मल्होत्रा, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा सहित अन्य सितारों ने कमेंट किया।
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
बता दें कि करिश्मा कपूर ने साल 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' से डेब्यू किया था। फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' करिश्मा के लिए मील का पत्थर साबित हुई। उन्होंने अपने करियर में 'अनाड़ी', 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'दिल तो पागल है' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं।
बॉलीवुड में यूनियनों के बीच जारी पंगे के बीच माधवन चले दुबई, अगले महीने करेंगे इस सीरीज की शूटिंग