फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिन रिलीज होगी सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा, जानिए कब, कहां और कैसे देखें

Thu, 25 Jun 2020 03:54 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 25 Jun 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput last movie Dil Bechara will release on Disney Plus Hotstar with Sanjana Sanghi at 24 july
दिल बेचारा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रसिद्ध अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का सीधे आपके मोबाइल पर प्रसारण का दिन तय हो गया है। फिल्म के लिए किसी को भी किसी तरह की कोई फीस या मेंबरशिप मनी नहीं देनी है। डिजनी प्लस हॉटस्टार पर इसे दुनिया भर के दर्शक अगले महीने के चौथे शुक्रवार को देख सकेंगे।

Sushant Singh Rajput last movie Dil Bechara will release on Disney Plus Hotstar with Sanjana Sanghi at 24 july
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

14 जून को अपने किराए के घर पर मुंबई में अपने जीवन का आत्महत्या करके दुखद अंत कर लेने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का खराब समय जिस फिल्म की शूटिंग से लौटने के बाद शुरू होना बताते हैं, वह फिल्म है किजी और मैनी। हॉलीवुड फिल्म फॉल्ट इन अवर स्टार्स की रीमेक के तौर पर बनी इस फिल्म के दौरान ही उनक पर तरह तरह के आरोप लगे, जिनके बाद से वह लगातार अवसाद में रहने लगे। फिल्म की शूटिंग से लौटने के बाद सुशांत के साथ फिल्म में काम करने वाली संजना सांघी ने अपना बयान भी जारी किया पर हालात नहीं बदले। और, उनके हाथ से तमाम बड़े बजट की फिल्में निकल गईं।

Sushant Singh Rajput last movie Dil Bechara will release on Disney Plus Hotstar with Sanjana Sanghi at 24 july
सुशांत सिंह राजपूत, संजना सांघी, स्वास्तिका मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म किजी और मैनी को इस विवाद से बचाने के लिए फिल्म की रिलीज लंबे समय तक के लिए टाली गई। ये फिल्म पिछले साल की शुरुआत में रिलीज होनी थी लेकिन इसके रिलीज करने की तैयारी इस साल गर्मियों की थी। फिल्म का नाम भी बदलकर दिल बेचारा कर दिया गया। कोरोना संक्रमण के चलते बंद सिनेमाघरों के चलते डिजनी प्लस हॉटस्टार ने कुछ बड़ी फिल्मों को सीधे अपने प्लेटफॉर्म पर दिखाने का फैसला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput last movie Dil Bechara will release on Disney Plus Hotstar with Sanjana Sanghi at 24 july
संजना सांघी - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

इनमें से ज्यादातर फिल्में इस ओटीटी की मूल कंपनी डिजनी इंडिया (फॉक्स स्टार स्टूडियोज) की ही बनाई हुई हैं। 12 जून को ही ये तय हो गया था कि दिल बेचारा अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। मंगलवार को सुशांत को इसका एलान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करना था लेकिन रविवार को ही उन्होंने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput last movie Dil Bechara will release on Disney Plus Hotstar with Sanjana Sanghi at 24 july
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत को श्रद्धांजलि देने के लिए डिजनी प्लस हॉटस्टार ने ये फिल्म मुफ्त में प्रसारित करने का फैसला किया है। 24 जुलाई को ये फिल्म इस ओटीटी पर प्रसारित की जाएगी और इसके लिए किसी दर्शक को इस ओटीटी का सदस्य बनने की भी जरूरत नहीं है।

पढ़ें: ये संगीतकार लता मंगेशकर के थे राखी भाई, गायिका ने जन्मदिन में ऐसे किया याद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed