फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान खान के फैंस के लिए शॉकिंग खबर, अब फिल्में नहीं बनाएंगे भाईजान! जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 03 May 2023 10:04 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 03 May 2023 10:04 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan take break From Movies After Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan not hit not sign Film till tiger 3 reports
सलमान खान - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इस समय आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अभिनेता अपनी निजी जिंदगी तो कभी प्रोफेशनल लाइफ के कारण लाइमलाइट में बने रहते हैं। जहां एक तरफ सलमान को लगातार धमकी भरे खत और मेल मिल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता अपनी फिल्मों पर बखूबी ध्यान दे रहे हैं। लेकिन हाल ही में ईद के मौके पर रिलीज हुई भाईजान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लोगों का उम्मीद के मुताबिक प्यार नहीं मिला है। मल्टीस्टारर फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक सभी की नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जो सभी के लिए हैरान करने वाली बात है। लेकिन इन सबके बीच अब कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि सलमान खान अब फिल्में साइन नहीं करेंगे। लेकिन इनमें कितनी सच्चाई है चलिए जानते हैं... 

Salman Khan take break From Movies After Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan not hit not sign Film till tiger 3 reports
सलमान खान - फोटो : social media

दुनिया भर में फैले अपने प्रशंसकों को ईद के मौके पर ईदी देने आए सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आई है। मल्टीस्टारर फिल्म की कहानी से लेकर इसके एक्शन तक ने सभी को बुरी तरह से निराश किया है। उसी का नतीजा है कि फिल्म ने 12 दिनों में महज 104 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिससे न केवल फैंस बल्कि सलमान खान भी निराश हुए होंगे। ऐसे में सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ अफवाहें फैल रही हैं कि सलमान खान ने फिल्में न बनाने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान फिल्में बनाएंगे लेकिन उन्होंने फिलहाल कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है।
Salman Khan: सलमान खान पर टूटा दुखों का पहाड़,अभिनेता के करीबी का निधन, शोक में डूबे भाईजान ने दी श्रद्धांजलि

Salman Khan take break From Movies After Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan not hit not sign Film till tiger 3 reports
सलमान खान - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान के पास इस समय बहुत सारी फिल्में हैं। लेकिन इतनी फिल्में होने के बावजूद भी सलमान खान ने अब कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की तरह ही सलमान भी फिल्मों से ब्रेक लेने वाले हैं। सलमान ने पूरी तरह से इंडस्ट्री को अलविदा नहीं कहा है, बल्कि बस कुछ समय के लिए वह फिल्में बनाना बंद कर देंगे। हालांकि, अभी इस बात का कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अभिनेता अब बहुत सोचने और समझने के बाद फिल्में बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan take break From Movies After Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan not hit not sign Film till tiger 3 reports
सलमान खान - फोटो : social media

जहां एक तरफ ये रिपोर्ट्स हैं कि सलमान खान जल्द ही फिल्मों से ब्रेक लेने वाले हैं, वहीं कुछ खबरें ऐसी हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' के बाद कुछ समय के लिए गायब रहेंगे। हालांकि, निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अभी भी यह सिर्फ रिपोर्ट्स हैं। अभिनेता ने कुछ भी ऐसा न तो कहा है और न ही हिंट दिया है। अब यह तो समय ही बताएगा कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है।

विज्ञापन
Salman Khan take break From Movies After Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan not hit not sign Film till tiger 3 reports
सलमान खान - फोटो : social media

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता बहुत जल्द यशराज की फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान और शाहरुख एक दूसरे से भिड़ते नजर आने वाले है। सलमान और शाहरुख जल्द इस सीक्वेंस को शूट करने वाले हैं। हालांकि, इन रिपोर्ट्स के बाद अब यह संशय में लग रहा है।
Nawazuddin Siddiqui: बड़ी फिल्में बॉलीवुड को ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं, फ्लॉप मूवीज पर नवाज का बड़ा बयान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed