{"_id":"612601cafb07b26f3b62b103","slug":"salman-khan-throwback-video-of-ad-from-1985-goes-viral-fans-are-going-crazy-for-actor-handsome-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल: 36 साल पहले इस विज्ञापन में नजर आए थे सलमान खान, हैंडसम लुक देखकर फैंस के दिल में मची खलबली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीडियो वायरल: 36 साल पहले इस विज्ञापन में नजर आए थे सलमान खान, हैंडसम लुक देखकर फैंस के दिल में मची खलबली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार तो हैं हीं साथ ही वो अपने गुड लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। सलमान के लुक्स की लड़कियां क्या पुरी दुनिया ही दीवानी है। 50 की उम्र पार करने के बाद भी सलमान बॉलीवुड के बहुत से अभिनेताओं से काफी अच्छे लगते हैं। सलमान सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपनी शानदार तस्वीरें साझा करते हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। सोशल मीडिया के आ जाने से इन सितारों की बहुत से पुराने वीडियो भी सामने आ जाते हैं जिन्हें किसी जमाने में लोगों ने सिर्फ टीवी पर देखा था।
वायरल हुआ सलमान का वीडियो
ऐसा ही एक बहुत पुराना वीडियो सलमान खान का वायरल हो रहा है जिसमें वो हीरो होंडा का एड करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में सलमान काफी यंग और हैंडसम नजर आ रहे हैं। अब सलमान का ये पुराना विज्ञापन सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सलमान सफेद रंग का सूट पहने हीरो होंडा मोटरसाइकल चलाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो 1985 का है जब सलमान ने ये विज्ञापन शूट किया था।अब इस वीडियो को देखकर फैंस एक बार फिर सलमान के हैंडसम लुक के दीवाने हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई सो हैंडसम' तो वहीं एक ने लिखा, 'कितने हैंडसम लगते हैं सलमान खान'।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सलमान खान को बॉलीवुड का मोस्ट एलिजिबल हैंडसम बैचलर कहा जाता है। वो अपने गुड लुक्स से कई हीरोइनों को भी अपना दीवाना बना चुके हैं। हालांकि सलमान का नाम बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा लेकिन किसी के साथ भी उनका रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंचा। वहीं सलमान भी अपनी फिल्मों और टीवी शो पर ही ध्यान लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान, कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान इन दिनों कटरीना कैफ संग टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के दोनों पार्ट दर्शकों को काफी पसंद आए थे। वहीं इस फिल्म के लिए सलमान ने एक बार फिर जबरदस्त बॉडी बनाई है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। उनकी जिम में कसरत करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सलमान खान बहुत जल्द बिग बॉस 15 के साथ टीवी पर भी लौट रहे हैं। सलमान बिग बॉस के सबसे सफल होस्ट में से एक माने जाते हैं और उनके रहने से शो का मजा दोगुना हो जाता है। इस शो में सदाबहार अभिनेत्री रेखा भी एक अहम रोल में नजर आएंगी। देखना होगा कि बिग बॉस के नए घर में कौन कौन से कंटेस्टेंट देखने को मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।