सब्सक्राइब करें

Salman Khan: पिता सलीम ने सलमान खान को डेब्यू पर दी थी खास सलाह, भांजी अलीजेह के सामने 'टाइगर' ने किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 19 Nov 2023 03:23 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3 actor reveals father Salim Khan Advice After His Debut to niece Alizeh on bigg boss 17
अलीजेह,सलमान, सलीम खान - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी एक्शन फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता की फिल्म जिस दिन से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है सभी की जुबान पर उसी का नाम है। हालांकि, 'टाइगर 3' के अलावा इन दिनों सलमान अपने टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' को होस्ट करने में व्यस्त हैं, जिस पर वह अपने बारे में कई खुलासे करते नजर आते हैं। जहां आखिरी बार 'टाइगर 3' का प्रचार करने के लिए कटरीना कैफ बिग बॉस 17 पर पहुंचीं थीं, वहीं इस बार सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'फर्रे' को प्रमोट करती दिखाई देंगी। इस दौरान सलमान ने भांजी को उनके डेब्यू के बाद सलीम खान से मिली खास सलाह का खुलासा किया।  

Trending Videos
Salman Khan Tiger 3 actor reveals father Salim Khan Advice After His Debut to niece Alizeh on bigg boss 17
टाइगर 3-सलमान खान पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री अपनी आगामी फिल्म 'फर्रे' की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 'फर्रे' से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहीं अलीजेह और सलमान फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अलग-अलग इवेंट में फिल्म का प्रचार करने के बाद अब हाल ही में अलीजेह 'फर्रे' की टीम के साथ उसका प्रचार करने के लिए सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के सेट पर पहुंचीं। फिल्म की पूरी टीम ने शो पर काफी मस्ती की और इसी के साथ सलमान ने अलीजेह को सेट का दौरा कराया और अपने पिता सलीम खान से मिली सलाह को याद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3 actor reveals father Salim Khan Advice After His Debut to niece Alizeh on bigg boss 17
अलीजेह अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

शो के सेट का दौरा करते समय अलीजेह ने एक बच्चे के रूप में सलमान की फिल्मों के सेट पर जाना याद किया और कहा कि उनके साथ 'बिग बॉस 17' में आना उनके लिए एक यादगार पल है। इसके बाद सलमान खान को याद आया कि उनके पिता सलीम खान ने उनके डेब्यू से पहले उन्हें क्या कहा था। सलमान ने अलीजेह से कहा, 'जब मैंने, मैंने प्यार किया की थी, तब डैडी ने, यानी के आपके नाना ने, जब उनकी फिल्म देखी तो मुझसे कहा कि तुमको क्या लगता है तुम स्टार बनोगे? मैंने उन्हें जवाब दिया नहीं डैडी।'

Salman Khan Tiger 3 actor reveals father Salim Khan Advice After His Debut to niece Alizeh on bigg boss 17
अलीजेह अग्निहोत्री-सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके बाद सलीम खान ने कहा, 'तुम स्टार बनोगे, तुम कल्ट स्टार बनोगे और तुमको कोई रोक पाएगा तो वो तुम खुद हो। और आज मैं आपके नाना की सलाह आप तक पहुंचाने जा रहा हूं।' इसके बाद सलमान ने अलीजेह को भी वही सलाह दी और कहा, 'स्टार नहीं तो एक्टर बनोगे क्योंकि मैंने तुम्हें काम करते देखा है और तुम अच्छा कर रही हो। यदि कोई तुम्हें रोक सकता है तो वह खुद तुम हो। अपने साथ ऐसा मत होने देना।'

विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3 actor reveals father Salim Khan Advice After His Debut to niece Alizeh on bigg boss 17
अलीजेह अग्निहोत्री-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अलीजेह की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' की बात करें तो इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सौमेंद्र पाधी ने किया है। यह एक हाई-स्कूल थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म नवीन यरनेनी, वाई रविशंकर, सुनीर खेतरपाल, अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा खान अग्निहोत्री और निखिल नमित द्वारा निर्मित है। फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों टाइगर बनकर सिनेमाघरों में धमाल मचा रहे हैं। कटरीना कैफ, सलमान खान और इमरान हाशमी अभिनीत 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed