हिंदी सिनेमा (Bollywood) और टीवी के कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने एक्टिंग से पहले बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की। इनमें सलमान खान से लेकर ऐश्वर्या, बिपाशा का नाम तक शामिल है। मॉडलिंग के जरिए कई मॉडल्स ने फिल्मी दुनिया में आकर बड़ा नाम कमाया तो कई आज भी फेमस हैं। यहां देखेंगे उन बॉलीवुड स्टार्स की मॉडलिंग टाइम की फोटोज जिसपर आपकी नजर नहीं पड़ी होगी...
{"_id":"5e6e08038ebc3ea4db3ba1cf","slug":"salman-khan-to-aishwarya-rai-bachchan-bollywood-stars-and-their-modeling-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मॉडलिंग के दिनों में ऐसे दिखते थे आपके चहेते सितारे, सलमान-ऐश्वर्या तो बिल्कुल ही बदल गए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मॉडलिंग के दिनों में ऐसे दिखते थे आपके चहेते सितारे, सलमान-ऐश्वर्या तो बिल्कुल ही बदल गए
Mon, 16 Mar 2020 12:00 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार्स
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना
- फोटो : ट्विटर
कटरीना कैफ
2003 में फिल्म 'बूम' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कटरीना कैफ आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं और कटरीना के पास इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं। कटरीना ने फिल्मी करियर की शुरुआत मलयालम फिल्मों से किया। कटरीना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वह अक्षय के साथ दिखाई देंगी।
ऐश्वर्या राय
- फोटो : ट्विटर
ऐश्वर्या राय बच्चन
मॉडलिंग के दिनों की ऐश्वर्या राय बच्चन की फोटोज देखकर आप भी चौंक जाएंगे। हालांकि ऐश्वर्या की खूबसूरती बढ़ती उम्र के साथ और बढ़ रही है। साल 2009 में फिल्म क्षेत्र में ऐश्वर्या के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुये उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
सलमान खान को पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट फिल्ममेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ ने एक टीवी विज्ञापन में दिया था। तब से लेकर आज तक सलमान खान के लुक में काफी बदलाव आ गया है। सलमान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।
विज्ञापन
akshay kumar
- फोटो : social media
अक्षय कुमार
पिछले 25 सालों से अक्षय सिल्वर स्क्रीन पर छाए हुए हैं। हर साल करीब 3 से 4 फिल्में आती हैं। कॉमेडी हो या देशभक्ति अक्षय हर फिल्म में अपनी छाप छोड़ते हैं। अब्बास-मस्तान की फिल्म खिलाड़ी अक्षय की पहली सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म के बाद अक्षय के करियर की गाड़ी चल पड़ी। उसके बाद मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, मोहरा, सबसे बड़ा खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, ‘दिल तो पागल है’ जैसी कई हिट फिल्में आईं। आज भी अक्षय कुमार का जलवा कायम है।