{"_id":"5c9b73c6bdec2213e43a51df","slug":"salman-khan-to-launch-bodygaurd-shera-son-tiger-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉडीगार्ड शेरा के रहते बॉलीवुड के 'सुल्तान' को कभी खरोंच तक न आई, अब ये अहसान ऐसे उतारेंगे सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉडीगार्ड शेरा के रहते बॉलीवुड के 'सुल्तान' को कभी खरोंच तक न आई, अब ये अहसान ऐसे उतारेंगे सलमान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 27 Mar 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड
- फोटो : youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'दबंग खान' सलमान हमेशा से ही एक बड़े दिलवाले के रूप में जाने जाते हैं और अक्सर वह अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों की काफी मदद भी करते आए हैं। कुछ ही दिन में रिलीज होने वाली फिल्म 'नोटबुक' से भी वह अपने दोस्त इकबाल रत्नसी के बेटे जहीर इकबाल को लॉन्च करने जा रहे हैं। इसी बीच एक और खुलासा हुआ है कि वह अपने खास बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को भी फिल्मी दुनिया में लॉन्च करने वाले हैं।
2 of 4
shera salman
- फोटो : file
सलमान ने इस बात का खुलासा यह कहते हुए किया है, 'शेरा के बेटे टाइगर को सही शिक्षा दी जा रही है, इसके अलावा कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टर पहले से ही टाइगर के साथ काम करने की योजनाएं बना रहे हैं। शेरा का मानना है कि मेरे से अच्छा निर्णय कोई और नहीं ले सकता है, इसलिए मैं अभी अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश कर रहा हूं। अभी तक ऐसी कोई स्क्रिप्ट मेरे पास नहीं आई है।'
3 of 4
Salman Khan Zaheer Iqbal
- फोटो : twitter
शेरा के बेटे टाइगर अभी बॉलीवुड की बारीकियों को परखने में व्यस्त हैं। वहीं फिल्म 'सुल्तान' में टाइगर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुके हैं। सलमान के बॉडीगार्ड शेरा उनके साथ पिछले 24 साल से काम कर रहे हैं। एक बार किसी काम से चंडीगढ़ पहुंचे सलमान को जब उनके फैंस की बेकाबू हो चली भीड़ ने घेर लिया था, तब सोहेल खान ने शेरा को अपने भाई सलमान के बॉडीगार्ड की नौकरी पर रखा था। सलमान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लॉन्च करने तक ही सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि अपनी फिल्म बॉडीगार्ड को भी उन्होंने शेरा को समर्पित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
aayush sharma
- फोटो : file
बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान इससे पहले भी कई चेहरे बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके हैं। उनका कहना है, "मेरे कई दोस्त और रिश्तेदार हैं, लेकिन मैं सभी के बच्चों को लॉन्च नहीं कर रहा हूं। जिन्हे भी मैं लॉन्च करता हूं या किया है, उन सभी ने मेरी हामी पाने के लिए कड़ी मेहनत की है।' पिछले साल भी सलमान ने अपने बहनोई आयूष शर्मा को फिल्म 'लवयात्री' से लॉन्च किया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।