{"_id":"5c9b66b2bdec2214046efc21","slug":"kartik-aaryan-told-my-mom-gets-marriage-call-for-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन की मां को आ रहे ऐसे कॉल, एक बोला- 'अपने बेटे की शादी मेरी बहन से करवा दें'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक आर्यन की मां को आ रहे ऐसे कॉल, एक बोला- 'अपने बेटे की शादी मेरी बहन से करवा दें'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 27 Mar 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kartik aaryan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में फिल्म लुका छुपी में नजर आए अभिनेता कार्तिक आर्यन एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक के लुक की लड़कियां दिवानी हैं। इसमें अभिनेत्री सारा अली खान भी नाम आता है। गौरतलब है कि कार्तिक के लिए शादी के लिए कई रिश्ते आए हैं। अभिनेता ने बताया कि शादी के लिए कई रिश्ते आते रहते हैं। इसके लिए उनकी मां को भी कई कॉल्स आ चुके हैं।
2 of 5
Kartik Aaryan Sara Ali Khan
- फोटो : instagram
फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के अभिनेता कार्तिक ने इस संदर्भ में एक ऐसा वाकया शेयर किया जो वाकई में बहुत अजीब है। उन्होंने बताया कुछ समय पहले की ही बात है, एक आदमी था जो मेरी मां को कॉल करता था, हम नहीं जानते थे कि वो कौन हैं, और मुझे भी नहीं पता कि उसे मेरी मां का फोन नंबर कैसे मिला, उसने मेरी मां से सीधे कहा कि वह अपनी बहन की मुझसे करवाना चाहता है।
3 of 5
Sara Ali Khan Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
'उधर मां ने भी जवाब दिया कि मेरा बेटा अभी शादी करने के लिए तैयार नहीं है, और वह अभी अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दे रहा है, मैं नहीं जानती कि आप कौन हैं, लेकिन उस शख्स ने कहा कि अभी नहीं कर रहे हैं तो भी चलेगा, चार साल बाद भी चाहे तो आप अभी से रिश्ता पक्का कर लो, मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे लिए एडवांस बुकिंग हो रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shilpa Shetty Kartik Aaryan
- फोटो : twitter
अगर कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि उन्हें पिछली बार फिल्म लुका छुपी में देखा गया था। फिल्म में कृति सेनन लीड रोल में थीं। कार्तिक अपनी अगली फिल्म में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे संग नजर आएंगे। इस फिल्म में टॉयलेट एक प्रेमकथा की मुख्य अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी होंगी।
विज्ञापन
5 of 5
Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
वहीं, कार्तिक अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं। बता दें कि सारा अली खान ने भी कार्तिक को अपना क्रश बताया था और वह उनके साथ डेट पर जाना चाहती थीं। लेकिन अब कार्तिक के साथ फिल्म कर सारा का सपना पूरा होता दिख रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।