बॉलीवुड में हीरोइनों की शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक की कई बार अफवाह उड़ चुकी है। बहुत बार तो ऐसा हुआ कि मामला बढ़ता देख एक्ट्रेस ने खुद ही सामने आकर सफाई दी। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो रही हैं। यह खबरें एक तस्वीर की वजह से आने लगी। यह तस्वीर गोवा की थी जिसमें ऐश्वर्या अभिषेक के साथ समंदर किनारे टहलते हुए दिखी थीं। तस्वीर को देखकर यह कयास लगाए जाने लगे कि ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंट हैं। तो चलिए आपको ऐसी 5 हीरोइनों के बारे में बताते हैं जिनकी प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ चुकी है।
ऐश्वर्या ही नहीं इन 5 एक्ट्रेस की भी फैल चुकी है प्रेग्नेंसी की अफवाह, सिर्फ एक निकली सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा
कुछ दिन पहले प्रियंका न्यूयॉर्क फैशन वीक में पहुंची थीं । यहां उन्होंने मिनि स्कर्ट के साथ ब्लेजर पहना था। इस ईवेंट की जब तस्वीरें वायरल हुईं तो लगा कि उनका टमी थोड़ा सा बाहर दिख रहा है । इन तस्वीरों को देख मीडिया में उनके प्रेग्नेंट होने की खबर आ गई। खबर तेजी से वायरल हुई लेकिन प्रियंका या निक का इस पर कोई बयान नहीं आया। हालांकि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का बयान सामने आया था। मीडिया से बात करते हुए मधु चोपड़ा ने इन खबरों को गलत बताया था। उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ कैमरे के गलत एंगल से फोटो लेने की वजह से हुआ।
प्रीति जिंटा
सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा की शादी के बाद की तस्वीरें सामने आई थीं। जिन्हें देखकर कहा जा रहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं। फोटो में उन्होंने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह बेबी बंप छिपा रही थीं। हालांकि यह खबरें बाद में झूठी साबित हुईं।
बिपाशा बसु
Amused yet again. I kept a bag on my lap while getting into my car and certain media ppl started my pregnancy speculation again😂Guys i am not pregnant .Kinda getting irritating 😡Stay calm.. it will happen only when we want it🙏
शादी के एक साल बाद ही बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगी थीं। इन बातों का खंडन बिपाशा ने ट्वीट करके किया था। बिपाशा बसु ने ट्वीट कर कहा था कि वो फिलहाल मां बनने की कोई प्लानिंग नहीं कर रही हैं।
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया की शादी से पहले ही उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही थीं। उस वक्त तो नेहा और अंगद ने इस बारे में कुछ नहीं कहा था लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद दोनों ने खुद ही बताया था कि वह पैरेंट्स बनने वाले हैं। खबर थी कि नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं इसलिए उन्होंने जल्दबाजी में अंगद से शादी कर ली। शादी के बाद नेहा और अंगद ने जैसे ही प्रेग्नेंसी के बारे में खुलासा किया तो यह अफवाह सच साबित हुई। शादी के 6 महीने बाद ही नेहा ने बेबी को जन्म दिया था।