फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Welcome 2021: नए साल में इन दिग्गज सितारों के होंगे जबरदस्त धमाके, बीते साल नहीं रिलीज हो सकी एक भी फिल्म

Fri, 01 Jan 2021 07:35 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 01 Jan 2021 07:35 AM IST
विज्ञापन
salman khan to shah rukh khan Bollywood these celebrities films release in 2021
शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान - फोटो : फिल्म

प्रकृति के आगे तो सब नतमस्तक हैं। उसके सामने न कोई दबंग है और न ही कोई बादशाह। इस साल प्रकृति ने दिखा दिया कि जब उसकी चलती है तो किसी की नहीं चलती। हर साल अपनी फिल्मों से धमाका करने वाले अभिनेता सलमान खान, आमिर खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर सब निठल्ले दिखाई दिए। ऐसा नहीं है कि उनके पास काम नहीं है। काम तो इनके पास भरपूर रहा लेकिन उस काम को यह दर्शकों तक पहुंचा ही नहीं पाए। क्योंकि, कोरोना वायरस इनकी राह में ऐसा रोड़ा बना कि इन सभी कलाकारों की फिल्मोग्राफी से वर्ष 2020 गायब ही हो गया। आइए बताते हैं कि ऐसे कौन से बड़े कलाकार हैं जिनकी इस साल कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई।

salman khan to shah rukh khan Bollywood these celebrities films release in 2021
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणवीर सिंह
साल 2019 में फिल्म 'गली ब्वॉय' के साथ बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह साल 2020 में पर्दे पर दिखाई भी नहीं दिए। वैसे एक छोटा सा स्पेशल अपीयरेंस उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'घूमकेतु' में किया तो सही लेकिन यह फिल्म उनकी नहीं। रणवीर की फिल्म '83' बनकर तैयार तो थी लेकिन कोरोना वायरस ने इसे रिलीज ही नहीं होने दिया। अब नए साल में रणवीर सिंह '83', 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' के साथ लौटेंगे।

salman khan to shah rukh khan Bollywood these celebrities films release in 2021
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान
दबंग अभिनेता सलमान खान ने 2019 में तो 'भारत' से भी चौंकाया और 'दबंग 3' से भी हल्ला मचाया। लेकिन, 2020 तो उनके यहां से भी गायब है। इस साल सलमान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' रिलीज होने वाली थी लेकिन सिनेमाघरों के बंद हो जाने के कारण नहीं हो पाई। अब एक साल का समय ज्यादा खिंच गया है इसलिए सलमान की फिल्मोग्राफी भी काफी बड़ी हो गई है। वर्ष 2021 में सलमान 'पठान' और 'लाल सिंह चड्ढा' में कैमियो करेंगे। और, 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' और 'टाइगर 3' को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan to shah rukh khan Bollywood these celebrities films release in 2021
आमिर खान - फोटो : instagram/avigowariker

आमिर खान
हिंदी फिल्मों में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान फिल्मों से दो साल से बड़े पर्दे से गायब रहे हैं। वैसे उनकी योजना साल 2020 में गायब रहने की थी नहीं। क्योंकि, वह काफी लंबे समय से अपनी चर्चित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर काम कर रहे थे। क्रिसमस के मौके पर यह फिल्म रिलीज होने वाली थी लेकिन आमिर खान फिल्म की शूटिंग भी पूरी नहीं कर पाए। अब यह फिल्म 2021 में हो सकता है कि क्रिसमस के मौके पर ही रिलीज हो!

विज्ञापन
salman khan to shah rukh khan Bollywood these celebrities films release in 2021
कटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif

कटरीना कैफ
सलमान की करीबी दोस्त मानी जाने वालीं अभिनेत्री कटरीना कैफ साल 2019 में सलमान के साथ ही फिल्म 'भारत' में नजर आईं। 2020 में उन्हें दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में एक गीत पर नाचने का मौका मिला। यह सिर्फ एक स्पेशल अपीयरेंस ही रहा। इस हिसाब से देखा जाए तो कटरीना की इस साल कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। वैसे उनकी एक फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज होने के लिए तैयार है जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। यह फिल्म मार्च 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से यह फिल्म अब तक रुकी हुई है। इसके निर्माता फिल्म को जनवरी से मार्च के बीच में वर्ष 2021 में रिलीज करेंगे। वैसे कटरीना की 2021 में एक और फिल्म 'फोन भूत' भी रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed