फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: सलमान खान से लेकर श्रद्धा कपूर तक, अपने परिवार के साथ रहते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

Sat, 06 Nov 2021 09:53 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 06 Nov 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
salman khan to sonakshi sinha and shraddha kapoor these celebrities lives with their parents
सलमान खान, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram

आम आदमी हो या बॉलीवुड के सितारे हर किसी के लिए उनका परिवार बहुत ही मायने रखता है। फिल्म जगत में कई ऐसे कलाकार हैं जो अपने माता-पिता से बहुत प्यार तो करते हैं, लेकिन बॉलीवुड में सफलता मिलने के बाद उन्होंने अपने लिए अलग और नया आशियाना बनाया। लेकिन इसी के साथ बॉलीवुड में कई ऐसे सफल सितारे हैं जो आज सुपरस्टार होने के बावजूद भी अपने अपने माता-पिता और अपने परिवार के साथ रहते हैं।



माता-पिता के साथ रहते हैं ये सितारे

आज कल ये ट्रेंड फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा देखने को मिलता है कि बॉलीवुड सितारे अपने अलग प्रॉपर्टी लेकर अपने परिवार से अलग रह रहे हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बॉलीवुड के उन्हीं कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज सफलता के शिखर पर है, आज उनके पास कई बड़े घर हैं, लेकिन इसके बावजूद वो अपने परिवार के साथ ही रहना पसंद करते हैं। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।

salman khan to sonakshi sinha and shraddha kapoor these celebrities lives with their parents
सलीम खान, सलमान खान, अरबाज खान, अर्पिता खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान

सलमान खान आज भले ही अपने करियर की ऊंचाइयों पर हों, लेकिन इसके बावजूद आज भी वो अपने परिवार के साथ एक ही घर में रहना पसंद करते हैं। सलमान खान अपने दो भाइयों और मां और पिता सलीम खान के साथ बांद्रा में गेलेक्सी में रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करते हैं जिससे ये साफ पता लगता है वो अपने परिवार के काफी करीब हैं।

salman khan to sonakshi sinha and shraddha kapoor these celebrities lives with their parents
शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली ही फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई। सोनाक्षी आज के समय में बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं, लेकिन आज भी वो अपने परिवार के साथ रहना ही पसंद करती हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के बंगले का नाम ‘रामायण’ है, जहां सोनाक्षी अपने माता-पिता और भाई लव-कुश के साथ ही रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan to sonakshi sinha and shraddha kapoor these celebrities lives with their parents
शक्ति कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा कपूर

शक्ति कपूर की लाड़ली श्रद्धा कपूर भी अपने परिवार के साथ ही रहना पसंद करती है। श्रद्धा कपूर अपने पिता और भाई सिद्धान्त कपूर के साथ ही जुहू में रहती हैं। श्रद्धा कई बार मीडिया बातचीत में इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि वो अपने परिवार से अलग रहने के बारे में कभी भी सोचती नहीं है।

विज्ञापन
salman khan to sonakshi sinha and shraddha kapoor these celebrities lives with their parents
जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ ने अपने एक्टिंग के दम पर न सिर्फ युवाओं बल्कि बच्चों का भी दिल काफी जीता है। लेकिन टाइगर आज भी अपनी मां पिता और बहन के साथ बांद्रा के एक अपार्टमेंट में रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed