सब्सक्राइब करें

Tiger 3: सलमान खान ने की इमरान हाशमी को किस करने की कोशिश, कार्यक्रम में मौजूद लोग रह गए हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 18 Nov 2023 11:47 AM IST
सार

सलमान खान ने कार्यक्रम में कहा कि फिल्म में कटरीना हैं तो थोड़ा रोमांस तो बनता है। इसके बाद सलमान ने इमरान हाशमी की तरफ देखकर कहा, 'अगर इमरान का रोल आतिश का नहीं होता, तो ये तो हो जाता।' 

विज्ञापन
Salman Khan Tries To Kiss Emraan Hashmi At Katrina Kaif Starrer Tiger 3 Event
सलमान खान, इमरान हाशमी, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। सलमान ने बीते दिन शुक्रवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मौजूद रहे। फिल्म की स्टार कास्ट ने इस दौरान फिल्म को खूब प्यार देने के लिए दर्शकों को धन्यवाद कहा। वहीं, एक क्षण ऐसा भी था जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

Trending Videos
Salman Khan Tries To Kiss Emraan Hashmi At Katrina Kaif Starrer Tiger 3 Event
सलमान खान, इमरान हाशमी, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने कार्यक्रम में कहा कि फिल्म में कटरीना कैफ हैं तो थोड़ा रोमांस तो बनता है। इसके बाद सलमान ने इमरान हाशमी की तरफ देखकर कहा, 'अगर इमरान का रोल आतिश का नहीं होता, तो ये तो हो जाता।' सलमान ने इसके बाद इमरान को मजाक में किस कर लिया। ये देखकर कटरीना कैफ और वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगे।  

Alizeh Agnihotri: अलीजेह पर सलमान खान की विरासत को आगे बढ़ाने का है दबाव? 'फर्रे' की टीम पर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Tries To Kiss Emraan Hashmi At Katrina Kaif Starrer Tiger 3 Event
इमरान हाशमी, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इमरान हाशमी ने कहा कि सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। उन्होंने कहा कि बेशक वह और सलमान साथ में ज्यादा बाहर नहीं घूमते, लेकिन एक-दूसरे के साथ उनका व्यवहार काफी अच्छा है। 

अनुष्का की हमशक्ल ये पाक हसीना इस क्रिकेटर को रही है डेट?

Salman Khan Tries To Kiss Emraan Hashmi At Katrina Kaif Starrer Tiger 3 Event
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, 'टाइगर 3' की बात करें तो 12 नवंबर को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 44.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ  'टाइगर 3' सलमान खान के लिए न सिर्फ सबसे बड़ी दिवाली ओपनिंग बन गई, बल्कि सुपरस्टार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग भी बन गई।

विज्ञापन
Salman Khan Tries To Kiss Emraan Hashmi At Katrina Kaif Starrer Tiger 3 Event
कटरीना कैफ, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान ने कहा कि टाइगर 3 को दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मैं टाइगर 3 के लिए दर्शकों और प्रशंसकों की प्रतिक्रिया से खुश हूं! उन्होंने फिल्म को शानदार शुरुआत दी है और मुझे खुशी है कि इस फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग भी सफलता की कहानी लिख रहा है। टाइगर एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जो मेरे दिल के करीब है। इसलिए, फिल्म को अधिक प्यार मिलता देखना वाकई खास है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करती रहेगी।' 

Animal: विदेश में छाया 'एनिमल' के 60 सेकंड का स्पेशल कट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed