बॉलीवुड के कई सितारों के बाद सलमान खान ने बॉटल कैप चैलेंज को एटेंप्ट किया और इसे फनी स्टाइल में पूरा करते हुए पानी बचाने का संदेश दिया। लेकिन सलमान के इस चैलेंज को लेकर अब लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।
सलमान खान हुए ट्रोल और सुपर 30 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट विश्व कप 2019 के फाइनल मुकाबले में इग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस मैच को लेकर बॉलीवुड सितारे भी काफी एक्साइटेड नजर आए। अक्षय कुमार, नीना गुप्ता और अनुपम खेर भी फाइनल मुकाबला देखने लॉर्ड्स के क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे। इस दौरान अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि उनके बेटे आरव को ये खेल बिलकुल पसंद नहीं है और इसके पीछे की वजह उन्होंने शेयर की।
पढ़ें: क्रिकेट से इसलिए नफरत करता है अक्षय कुमार का बेटा आरव, सामने आई वजह
शुक्रवार को रिलीज हुई ऋतिक रोशन की ताजातरीन फिल्म सुपर 30 को पहले दिन उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं मिल सकी। फिल्म को हिंदी पट्टी के ज्यादातर सिनेमाघरों में पहले दिन अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला। हालांकि रिलीज के दूसरे दिन फिल्म के कारोबार में अच्छी बढ़त दिखी और फिल्म ने दो दिन में करीब 30 करोड़ रुपये कमा लिए।
पढ़ें: कमजोर शुरुआत के बाद सुपर 30 की कमाई सुधरी, दो दिन में कमा लिए इतने करोड़
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को चंडीगढ़ वापस आने के बाद उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपना इस्तीफा 10 जून को ही तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा था। उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि वह अपना इस्तीफा पंजाब के मुख्यमंत्री को भी भेजेंगे।
पढ़ें: मंत्री पद से इस्तीफा देते ही सिद्धू के साथ कपिल शर्मा भी हुए ट्रेंड तो यूजर्स ने दे डाली ऐसी सलाह
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक एथलीट परिवार से आती हैं। उनके पिता प्रकाश पादुकोण एक प्रसिद्ध पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। इसी के चलते दीपिका की रुचि हमेशा से खेल में रही है। हाल में दीपिका और उनकी बहन अनीशा को विम्बलडन टेनिस चैम्पियनशिप देखने के लिए न्यौता मिला। दीपिका ने खुशी जाहिर करते हुए विम्बलडन के इस इन्विटेशन कार्ड को अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया। लेकिन इस कार्ड में हुई एक बहुत बड़ी गलती को यूजर्स ने पकड़ लिया।
पढ़ें: विम्बलडन से मिला दीपिका पादुकोण को न्यौता लेकिन इनविटेशन कार्ड में हो गई एक बड़ी चूक