फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: शक्ति कपूर से नाराज होकर इस बात का बदला लेना चाहते थे सलमान खान, कहा- तुम्हारे बच्चों को सड़कों पर नचाऊंगा

Sun, 26 Sep 2021 08:47 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 26 Sep 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
salman khan wanted to take revenge from shakti kapoor said i will make your kids dance on road know why
सलमान खान, शक्ति कपूर - फोटो : instagram

शक्ति कपूर ने बड़े पर्दे पर अलग-अलग तरह की कई भूमिका निभाई। गोगो मास्टर से लेकर नंदू बनकर उन्होंने कई अलग भूमिकाओं से दर्शकों को खूब हंसाया। शक्ति कपूर ने कई बड़े कलाकारों के साथ पर्दे पर साझेदारी की। कादर खान से लेकर गोविंदा और सलमान खान तक सितारों के साथ फिल्मों मेँ उनकी जबरदस्त बॉंडिंग देखने को मिली। हाल ही मेँ एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान शक्ति कपूर ने सलमान खान के साथ काम करने को लेकर खुलासा किया।



सलमान खान ने बदला लेने का बनाया था मन

सलमान खान और शक्ति कपूर ने हेलो ब्रदर, जुड़वा, चल मेरे भाई, अंदाज अपना-अपना सहित कई फिल्मों मेँ साथ काम किया है। कई सारी फिल्मों मेँ साथ काम करने वाले शक्ति कपूर के सलमान खान के साथ असल जिंदगी मेँ भी काफी अच्छे संबंध हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब सलमान खान ने शक्ति कपूर से बदला लेने का मन बना लिया था। सलमान खान ने शक्ति कपूर से ये तक कह दिया था कि वो उनके बच्चों को सड़कों पर नचाएंगे।

salman khan wanted to take revenge from shakti kapoor said i will make your kids dance on road know why
सलमान खान, शक्ति कपूर - फोटो : instagram

सलमान को डांस करवाते थे शक्ति कपूर

वैसे तो बॉलीवुड के भाईजान को कोई अपने इशारों पर डांस करवा दें ऐसा मुमकिन नहीं है, लेकिन शक्ति कपूर ऐसा कर चुके हैं। एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान खुद शक्ति कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि जब सलमान छोटे थे तो शक्ति उनसे डांस करवाते थे। उन्होंने कहा, ‘जब सलमान बच्चा था तो मैं और उनके पिता सलीम खान अक्सर बालकनी मेँ बैठकर पैग लगाते थे। कुछ पैग के बाद मैं सलमान, अरबाज और सोहेल तीनों को बुलाकर उनसे डांस करवाता था’।

salman khan wanted to take revenge from shakti kapoor said i will make your kids dance on road know why
सलमान खान, शक्ति कपूर - फोटो : instagram

सलमान ने कहा बचपन मेँ बहुत परेशान किया

शक्ति कपूर ने आगे कहा, ‘सलमान अक्सर मजाक मेँ मुझसे कहा करते थे कि जब हम छोटे थे तो आपने हमें बहुत परेशान किया है।  अब मैं आपके बच्चों को सड़क पर नचाऊंगा’। आगे शक्ति कपूर ने कहा, ‘सलमान मेरे दोनों बच्चों श्रद्धा और सिद्धान्त के काफी करीब हैं। जब वो बीमार थे तो मैंने उनके लिए दुआ भी की थी’।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan wanted to take revenge from shakti kapoor said i will make your kids dance on road know why
सलमान खान, शक्ति कपूर - फोटो : instagram

बिग बॉस के घर मेँ आई थी दरार

शक्ति कपूर जब बिग बॉस मेँ गए थे तो उस दौरान उनके और सलमान के रिश्ते मेँ काफी कड़वाहट आ गई थी। हालांकि बाहर आने के बाद इन दोनों के रिश्ते फिर से सुधर गए। शक्ति कपूर ने अपने झगड़े पर बातचीत करते हुए कहा, ‘जब मैं बिग बॉस के घर से बाहर आया तो मैं बस ये जानना चाहता था कि कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर करता कौन है। मुझे ऐसा लगता था कि अचानक ही किसी कंटेस्टेंट को बाहर कर देते हैं’।

विज्ञापन
salman khan wanted to take revenge from shakti kapoor said i will make your kids dance on road know why
सलमान खान, शक्ति कपूर - फोटो : instagram

सलमान का सम्मान करता हूं

शक्ति कपूर ने कहा जब ये झगड़ा हुआ था तो मैंने कहा था कि मैं तुम्हें मेरे घर मेँ नहीं बुलाऊंगा। मैंने भी गुस्से मेँ काफी कुछ कह दिया था। मेरा मकसद उसका दिल दुखाने का नहीं था। सलमान का मैं सम्मान करता हूं उनके परिवार से मेरे काफी अच्छे संबंध हैं, उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है’।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed