सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Salman Khan: पैपराजी पर भड़के सलमान खान, चिल्लाते हुए सबके सामने कह डाली ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 01 Mar 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan was angry at the paparazzi and told ho gya na yaar video viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने काम में काफी बिजी रहते हैं। हाल ही में, वह दुबई गए थे जहां पर सलमान खान ने 'द-बैंग द टूर-रिलोडेड’ में सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सितारों के साथ परफॉर्म  किया। इस मौके के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। हालांकि, अब सलमान खान इस शो को पूरा करके मुंबई लौट आए हैं। बीती रात अभिनेता को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस मौके के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसकी खास वजह ये है कि इन वीडियो में सलमान खान पैपराजी पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि सलमान खान का मूड ज्यादा अच्छा नहीं था। 




दरअसल, बीती रात सलमान खान एयरपोर्ट से बॉडीगार्ड्स के साथ बाहर आए। इस दौरान अभिनेता ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था लेकिन वहां मौजूद सभी पैपराजी सलमान खान के इस मोमेंट को कैमरे में कैद करना चाहते थे जिस वजह से सभी पैपराजी सलमान खान की तस्वीरें खींचने लगे और उनकी वीडियोज बनाने लगे। 

Trending Videos
Salman Khan was angry at the paparazzi and told ho gya na yaar video viral
अभिनेता सलमान खान। - फोटो : Social Media

इस मौके पर अभिनेता के बॉडीगार्ड्स ने पैपराजी को मना भी किया, लेकिन वह नहीं मानें। इसी वजह से सलमान खान का गुस्सा पैपराजी को झेलना पड़ गया। सलमान खान ने सभी पैपराजी को गुस्से में कहा कि हो गया ना यार अभी। इस मौके पर सलमान खान की आवाज भी थोड़ी ऊंची थी। इसी वजह से सभी ने अपना कैमरा बंद कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan was angry at the paparazzi and told ho gya na yaar video viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान पैपराजी और अपने फैन से काफी खुशी के साथ मिलते हैं। आमतौर पर अभिनेता का ऐसा मूड नहीं होता, जिस वजह से सलमान खान को ऐसा कहते देख सब हैरान रह गए थे। हालांकि, एक वेबसाइट के मुताबिक, सलमान खान हमेशा एयरपोर्ट के गेट नंबर ए से निकलते हैं लेकिन इस बार उन्हें गेट बी से निकला पड़ा था, जिस वजह से उन्हें थकावट में अपनी कार तक जाना पड़ा। इसी वजह से अभिनेता का मूड खराब था।

Salman Khan was angry at the paparazzi and told ho gya na yaar video viral
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram

बता दें कि सलमान खान का दुबई का शो सफल रहा। शो में सलमान ने एक गोल्डन झूले पर ग्रैंड एंट्री ली। एक्टर के दबंग के गाने पर जबरदस्त एंट्री देखकर फैंस खुश हो गए। सलमान ने गोल्डन जैकेट और ब्लैक शर्ट पहनकर फैंस का दिल चुरा लिया। बॉलीवुड के भाईजान की दबंग और स्वैग से स्वागत गाने पर डांस देखकर फैंस जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

विज्ञापन
Salman Khan was angry at the paparazzi and told ho gya na yaar video viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स लाइन में लगे हुए हैं। सलमान ‘टाइगर 3’ में कटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में कैमियो शाहरुख खान भी करने वाले हैं। इसके अलावा, सलमान ‘कभी ईद कभी दिवाली’, ‘किक 2’, ‘दबंग 4’, ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल में नजर आएंगे। सलमान का फिल्म ‘पठान’ में कैमियो है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed