फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेश में 'अपने पहले प्यार' के साथ घूमते दिखे सलमान, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

Mon, 13 Aug 2018 04:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
salman khan was seen in malta with his real love that his mother video goes viral

बॉलीवुड के टाइगर यानी सलमान खान अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर आजकल अपने इस खास प्यार के साथ समय बिता रहे हैं। जी हां सलमान की जिंदगी का ये खास प्यार और कोई नहीं बल्कि  उनकी मां सलमा खान है। सलमान अपनी मां सलमा के साथ क्लालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आएं। सलमान ने उनके साथ माल्टा से एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। ये वही जगह है जहां पर आजकल सलमान अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग कर रहे हैं। 

salman khan was seen in malta with his real love that his mother video goes viral

फोटो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन भी लिखा है- मेरी जिंदगी के प्यार के साथ। उसके कुछ समय के बाद ही सलमान खान ने एक वीडियो भी शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी मां का हाथ पकड़कर सैर कराते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘एक्सप्लोरिंग, हैशटैग माल्टा।’इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। 
 

 

Exploring #malta ..

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

salman khan was seen in malta with his real love that his mother video goes viral

वहीं इस तस्वीर पर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने कमेंट में लिखा है- बहुत प्यारा। वहीं वरुण धवन और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी तस्वीर को लाइक किया है। आपको बता दें कि इस तस्वीर को अब तक कई मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। फिल्म भारत के पहले शेड्यूल की समाप्ति की घोषणा करते हुए निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट में लिखा था- भारत का पहला शेड्यूल, फिल्म मुंबई में पूरी हो चुकी है। फिल्म में दो ड्रामा एक्शन सीक्वेंस भी शूट किए जा चुके हैं। शुक्रिया कास्ट और क्रू।'

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan was seen in malta with his real love that his mother video goes viral

उन्होंने आगे लिखा था- 'अब हम माल्टा आए हैं तो देशी रॉक एंड रोल के लिए तैयार हो जाइए। इसके कुछ वक्त पहले सलमान खान ने भी माल्टा से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- भारत की शूटिंग माल्टा में शुरू हो चुकी है, यह प्यारा देश है।' आपको बता दें कि सलमान खान स्टारर फिल्म ‘भारत’ में कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू और नोरा फतेही लीड रोल में हैं। अली अब्बास जफर के साथ सलमान खान की यह तीसरी फिल्म है इसके पहले वह ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘सुल्तान’ में एक साथ काम कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed