{"_id":"5df5fab38ebc3e87f2539215","slug":"salman-khan-will-continue-to-host-bigg-boss-13-due-to-request-by-makers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाईजान ने दिखाया बड़ा दिल, निर्माताओं की विनती पर बने रहेंगे बिग बॉस का हिस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भाईजान ने दिखाया बड़ा दिल, निर्माताओं की विनती पर बने रहेंगे बिग बॉस का हिस्सा
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 15 Dec 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहुत सारी बातचीत और मशक्कत के बाद आखिरकार सलमान खान बिग बॉस को जारी रखने के लिए तैयार हो गए हैं। लेकिन बता दें कि वह सिर्फ पांच हफ्ते के लिए ही शो में मौजूद रहेंगे। यह ड्रामा काफी दिनों से चल रहा था। चैनल और शो के निर्माता शो में अपनी मेजबानी जारी रखने के लिए सलमान को फुसलाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। वह चाहते थे कि शो के बढ़े हुए दिनों में भी ऐसी ही तबाही मचाने वाली टीआरपी आती रहे।
2 of 5
Vishal Aditya Singh and Salman Khan
- फोटो : twitter
सलमान खान से हुई अमर उजाला की बातचीत के मुताबिक सलमान शो में बढ़ाए हुए दिनों का हिस्सा बने रहेंगे। इसी बीच उनकी फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' का काम भी उसके निर्माता जारी रखेंगे, जिससे अगले साल ईद पर ही फिल्म को रिलीज किया जा सके। शुरुआत में सलमान ने 29 सितम्बर से 12 जनवरी तक के लिए ही शो को साइन किया था क्योंकि तब फिनाले उसी तारीख को होने वाला था।
3 of 5
Gutthi and Salman Khan
- फोटो : twitter
लेकिन, शो के दिनों को बढ़ा देने की वजह से फिनाले की तारीख भी बदलकर 17 फरवरी हो गई है, जिसके चलते सलमान को तब तक मुंबई में ही रुकना पड़ेगा। इसलिए फिल्म के निर्माता शो के शूट के बीच में ही कुछ शूटिंग फिल्म की भी कर रहे हैं, जिससे सलमान का काम और जिंदगी बहुत व्यस्त हो गई है। इसके अलावा और कोई चारा भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Farah Khan
- फोटो : instagram
इसी बीच एक विवाद यह भी था कि फराह खान शो में सलमान खान की जगह लेंगी, और आने वाले हफ्ते में हो सकता है कि वह शो में अपनी उपस्थिति दर्ज भी करा दें। इसपर सूत्रों ने कहा, 'मैं पक्का नहीं कह सकता कि उन्होंने कैसे अपनी तारीखें शो को दे दीं। फराह ने बिग बॉस के सीजन आठ के दौरान एक शो बिग बॉस हल्ला बोल होस्ट किया था।
विज्ञापन
5 of 5
Farah Khan
- फोटो : twitter
यह शो सबसे पहले अरशद वारसी होस्ट कर रहे थे। फिर वह शिल्पा शेट्टी के हाथ में गया और फिर अमिताभ बच्चन ने उस शो को किया। शो के पांचवे सीजन में संजय दत्त ने सलमान खान के साथ काम किया था, लेकिन कुछ खास अंतर नहीं आया। इसके बाद निर्माताओं ने सिर्फ सलमान पर ही भरोसा किया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।