‘दबंग’ अभिनेता सलमान की निर्माणाधीन फिल्म 'भारत' की शूटिंग में शामिल होने से पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरह से खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग किया है, उससे पूरा बॉलीवुड हिल गया है। फिल्म 'रेस 3' के फ्लॉप होने और 'दबंग 3' की शूटिंग में लगातार देरी होने के चलते जिस फिल्म पर सुपरस्टार सलमान खान का पूरा करियर टिका है, वही फिल्म 'भारत' अब मुश्किलों में फंस गई है।
{"_id":"5b5db1ce4f1c1bab7d8b5501","slug":"salman-khan-will-not-work-with-priyanka-chopra-in-future","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के इस फैसले से हिला पूरा बॉलीवुड, अपनी लिस्ट में से हमेशा के लिए काटा इस एक्ट्रेस का नाम ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के इस फैसले से हिला पूरा बॉलीवुड, अपनी लिस्ट में से हमेशा के लिए काटा इस एक्ट्रेस का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Jul 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
priyanka chopra
जिस तरह से निक जोनस से शादी का नाम लेकर प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म छोड़ी है, उससे सलमान नाराज बताए जा रहे हैं। यह भी कहा गया है कि सलमान ने अपनी हीरोइनों की लिस्ट से प्रियंका का नाम हमेशा के लिए काट दिया है। जी हां, सलमान ने फैसला किया है कि भविष्य में अब वह कोई फिल्म प्रियंका चोपड़ा के साथ नही करेंगे। जो लोग सलमान को जानते हैं, वह यह भी जानते हैं कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सलमान को नाराज करके कोई अभिनेता या तकनीशियन टिक नहीं पाया है।
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
सलमान खान अपनी नई फिल्म 'भारत' को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित रहे हैं। 'रेस 3' में उनके किरदार और फिल्म की हुई जबर्दस्त आलोचना के बाद सलमान अपनी अगली फिल्म 'भारत' को सौ फीसदी परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। फिल्म में उनके अपोजिट सबसे पहले कटरीना कैफ को लेने की बात हुई थी। निर्देशक अली अब्बास जफर ने इसके लिए कटरीना से बात भी कर ली थी। लेकिन तब प्रियंका चोपड़ा ने सीधे सलमान खान से बात की और हिंदी सिनेमा में अपनी वापसी के लिए एक दमदार फिल्म दिलाने की गुजारिश की थी। इसी के चलते खुद सलमान खान ने अली अब्बास को प्रियंका को साइन करने के लिए कहा और कटरीना के लिए फिल्म में मेहमान भूमिका निकालने की बात तय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra
फिल्म के बाकी सितारे मसलन तब्बू और दिशा पाटनी भी सलमान की पसंद से ही फाइनल हुए। अब प्रियंका बहाना बना रही हैं अपनी सगाई का। यही नहीं अली अब्बास से मिलकर उन्होंने अपनी अक्तूबर में होने वाली शादी का भी हवाला दिया है। अली अब्बास ने उन्हें इस बारे में सलमान खान से ही बात करने को कहा। सलमान के करीबी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने सलमान से इस बात पर एतराज जताया कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आ रही। कटरीना कैफ की मेहमान भूमिका प्रियंका को अपने मुख्य किरदार से ज्यादा दमदार नजर आई। प्रियंका अपना रोल बड़ा करने पर अड़ीं तो सलमान ने उन्हें अल्टीमेटम दे दिया। इसके बाद प्रियंका सलमान को नहीं बोलकर वहां से निकल गईं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
अपने पुराने दोस्त अली अब्बास जफर से मिलकर प्रियंका ने इस बारे में बात की और तोड़ यह निकला कि अली खुद ट्वीट करके प्रियंका के फिल्म से अलग होने का एलान करेंगे। कोई हीरो होता तो बात आई गई हो जाती, ऐसी स्थिति में कटरीना मुख्य भूमिका कर लेतीं और मेहमान भूमिका के लिए तो कोई भी हीरोइन सलमान के नाम पर फिल्म में शामिल हो जाती। लेकिन प्रियंका ने सीधे-सीधे सलमान खान की पोजीशन को चुनौती दी है। प्रियंका के इस फैसले के बाद से सलमान काफी गुस्से में बताए जाते हैं।