{"_id":"5b3f0eee4f1c1b08278b4cdf","slug":"salman-khanand-his-family-accused-a-nri-couple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान ने अमेरिका से लौटे बूढ़े कपल को इतना परेशान किया, पुलिस में शिकायत करने को हुए मजबूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान ने अमेरिका से लौटे बूढ़े कपल को इतना परेशान किया, पुलिस में शिकायत करने को हुए मजबूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ समय पहले ही सलमान खान को काला हिरण मामले में दोषी करार दिया गया है । साथ ही उन्हें 5 साल की जेल की सजा भी सुनाई गई । सलमान फिलहाल जमानत पर हैं और अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं । हाल ही में सलमान खान पर मुंबई के रहने वाले परिवार ने बड़ा आरोप लगाया है ।
2 of 7
सलमान खान फार्म हाउस
एक बुजुर्ग दंपती केतन कक्कड़ और उनकी पत्नी अनिता कक्कड़ पनवेल स्थित अपनी जमीन पर बंगला बनवाना चाहते हैं। लेकिन सलमान खान की ओर से उन्हें परेशान किया जा रहा है । बता दें कि पनवेल में ही सलमान खान का फार्महाउस भी है ।
3 of 7
सलमान खान
दंपती का कहना है कि जब वे अमेरिका में थे तो पड़ोसी होने के नाते सलमान के फार्महाउस पर उनका खूब आना-जाना था । सलमान का परिवार उनके साथ अच्छे पड़ोसियों जैसा व्यवहार करता था । अब जब वे वापस लौटकर वहां बंगला बनवाना चाह रहे हैं तो उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सलमान खान
कक्कड़ परिवार का कहना यह भी है कि उन्होंने सलमान के फार्महाउस से लगी हुई यह जमीन 1996 में साढ़े 27 लाख रुपए में खरीदी थी और इसके लिए उन्होंने सलमान के पिता सलीम खान की रजामंदी भी ली थी। अब जमीन पर मालिकाना हक होते हुए भी वे अपना बंगला नहीं बनवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सलमान खान
दंपती का आरोप है कि सलमान ने फार्महाउस के पास एक गेट लगा लिया है, जिससे उन्हें अपनी जमीन तक आने-जाने में दिक्कत हो रही है। कक्कड़ परिवार का यह भी कहना है कि वन विभाग के एक अधिकारी ने उनकी मदद के लिए खान परिवार के खिलाफ आवाज उठाई तो उसका ट्रांसफर कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।