{"_id":"690cb3512282e4c01a01c15a","slug":"trending-news-harish-rai-death-120-bahadur-trailer-akshay-kumar-viral-video-2025-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'KGF' फेम हरीश राय का निधन, ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज; पढ़िए आज की बड़ी खबरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'KGF' फेम हरीश राय का निधन, ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज; पढ़िए आज की बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 06 Nov 2025 08:10 PM IST
सार
Entertainment Trending News: आज गुरुवार को फिल्म जगत की कई खबरें छाई रहीं। कई कलाकारों का निधन हो गया, तो कुछ फिल्मों के ट्रेलर रिलीज हुए। फटाफट अंदाज में पढ़िए आज की चर्चित खबरें।
विज्ञापन
ट्रेंडिंग न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
आज सिनेमा जगत की कई खबरें चर्चा में रहीं। 'KGF' फेम एक्टर हरीश राय का निधन हो गया। अक्षय कुमार के साथ फोटो खिंचवाने के लिए एक दिव्यांग शख्स आया तो अभिनेता ने उस पर ध्यान नहीं दिया। फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर जारी हुआ है। इसके अलावा कौन सी खबरें ट्रेंडिंग में रहीं, आइए जानते हैं।
Trending Videos
हरीश राय
- फोटो : एक्स
'KGF' फेम एक्टर हरीश राय का निधन
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले अभिनेता हरीश राय अब इस दुनिया में नहीं रहे। 63 वर्षीय हरीश लंबे समय से गले के कैंसर से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली। चाहे खलनायक की भूमिका हो या किसी पिता-पुत्र के इमोशनल सीन, हरीश ने हर बार अपनी उपस्थिति से दर्शकों को प्रभावित किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: Harish Rai: नहीं रहे रॉकी भाई के चाचा, 'KGF' फेम एक्टर हरीश राय का निधन; अंतिम समय की हालत देख हो जाएंगे हैरान

अनुनय सूद
- फोटो : एक्स
32 साल की उम्र में इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद का निधन
दुबई के जाने-माने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद अब इस दुनिया में नहीं रहे। सिर्फ 32 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट जारी कर उनके निधन की पुष्टि की, लेकिन मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि अनुनय इन दिनों अमेरिका के लास वेगास में थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर: Anunay Sood: 32 साल की उम्र में इन्फ्लुएंसर की मौत, फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में था नाम

अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
अक्षय कुमार के साथ फोटो खिंचवाने आया दिव्यांग फैन, वीडियो वायरल
अक्षय कुमार हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान अक्षय के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी मौजूद थीं। इस दौरान अक्षय के पास एक दिव्यांग शख्स फोटो खिंचवाने के लिए आया। अक्षय ने उस शख्स की पीठ पर हाथ रखा और ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: अक्षय कुमार के साथ फोटो खिंचवाने आया दिव्यांग फैन, सिक्योरिटी ने शर्ट पकड़कर घसीटा; देखें वायरल वीडियो

जन नायकन, विजय की आखिरी फिल्म होगी
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
विजय की फिल्म 'जन नायकन' का नया पोस्टर जारी
थलपति विजय की नई फिल्म 'जन नायकन' का एक नया पोस्टर आज गुरुवार को जारी किया गया। फिल्म के निर्माता केवीएन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर साझा कर प्रचार शुरू करने की घोषणा की। यह घोषणा तब हुई जब तमिलनाडु वेत्री कजगम (टीवीके) ने बुधवार को विजय की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी की घोषणा की।
यहां पढ़ें पूरी खबर: विजय की सीएम उम्मीदवारी की घोषणा के बाद 'जन नायकन' का नया पोस्टर जारी, दिखा एक्टर का धांसू लुक