फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर के साथ एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं भंसाली, दीपिका नहीं, इस एक्ट्रेस संग बनाएंगे जोड़ी

Fri, 06 Jul 2018 11:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali wants to cast ranveer singh and alia bhatt in next film
Sanjay Leela Bhansali
मशहूर फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली रणवीर सिंह के साथ एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म में वह दीपिका पादुकोण को कास्ट नहीं करना चाहते हैं। यह जानते हुए भी कि ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफस्क्रीन तक रणवीर-दीपिका की जोड़ी सुपरहिट है। खुद इस जोड़ी के बूते भंसाली ने 'बाजीराव मस्तानी', 'रामलीला' और 'पद्मावत' जैसी हिट फिल्में दी हैं। फिर क्यों भंसाली रणवीर के साथ दीपिका नहीं बल्कि किसी और एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते हैं? 




 
Sanjay Leela Bhansali wants to cast ranveer singh and alia bhatt in next film
Ranveer Alia
दरअसल, भंसाली अब अपनी फिल्म में नई जोड़ी बनाने के मूड में है। खबर है कि वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को साथ में कास्ट करना चाहते हैं। ट्रैवल कंपनी के विज्ञापन में इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। जल्द वे दोनों जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' में भी नजर आने वाले हैं। 
Sanjay Leela Bhansali wants to cast ranveer singh and alia bhatt in next film
alia bhatt
आलिया भी सालों से भंसाली के साथ काम करने की तमन्ना पाल रही हैं। यह बात कम ही लोग जानते हैं कि आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था और रिजेक्ट भी हो गई थीं। वह फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी के बचपन का रोल निभाना चाहती थीं मगर स्क्रीन टेस्ट पास ना कर सकीं। सालों बाद अब वही संजय लीला भंसाली उन्हें अपनी फिल्म में लीड हीरोइन बनाना चाहते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali wants to cast ranveer singh and alia bhatt in next film
Alia bhatt
भंसाली के पास दो ऐसी फिल्में हैं जिनमें वह आलिया को कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं। अगर रणवीर सिंह के साथ बात नहीं बनती है तो वे अपनी फिल्म 'गुस्ताखियां' के लिए भट्ट को अप्रोच कर सकते हैं। यह फिल्म मशहूर शायर साहिर लुधियानवी की बायोपिक है। अभिषेक बच्चन फिल्म में लीड रोल कर रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण फिल्म की हीरोइन का ऑफर ठुकरा चुकी हैं। 



 
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali wants to cast ranveer singh and alia bhatt in next film
ALIA BHATT
बता दें कि आलिया की तारीफ करते हुए संजय लीला भंसाली ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'एक एक्ट्रेस के तौर पर आलिया भट्ट की ग्रोथ मुझे आकर्षित करती है। वह जिस संतुलन के साथ काम कर रही हैं वह उनकी उम्र के एक्टर्स में बहुत कम देखने को मिलता है। उनके साथ काम करना दिलचस्प होगा।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed