{"_id":"5a41e0734f1c1b193e8baf44","slug":"salman-srk-and-aamir-will-not-attend-virat-anushkas-weeding-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई में आज विरुष्का की पार्टी, अनुष्का के 'खास' तीनों खान नहीं होंगे शामिल! वजह भी जान लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई में आज विरुष्का की पार्टी, अनुष्का के 'खास' तीनों खान नहीं होंगे शामिल! वजह भी जान लें
Tue, 26 Dec 2017 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Tue, 26 Dec 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इटली में शादी, फिनलैंड में हनीमून और दिल्ली में पहले रिसेप्शन के बाद आज मुंबई में अनुष्का-विराट की ग्रैंड पार्टी है। दोनों ेके लिए आज का दिन बेहद खास है। दिल्ली के होटल ताज में हुए पहले रिसेप्शन में कई बड़ी शख्सियतों के पहुंचने के बाद अब मुंबई में भी कई सेलिब्रिटिज के पहुंचने की संभावना है।
2 of 7
मुंबई के लोअर परेल इलाके के होल सेंट रेजिस में आज सेलिब्रिटिज का जमावड़ा लगने वाला है। मुंबईकर क्रिसमस की खुमारी से उबर ही नहीं पाए थे कि 40 मंजिला इमारत वाले होटल की 9th फ्लोर पर फिर से रंग जमेगा। विराट-अनुष्का को उनकी नई जिंदगी के लिए बधाई देने वालों में कौन-कौन से खास मेहमान होंगे इसकी ऑफिशियल पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है।
3 of 7
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लगभग 300 चुनिंदा लोगों को इस रॉयल वेडिंग रिसेप्शन का कार्ड पहुंचा है। इनमें देश के टॉप उद्योगपति से लेकर बड़े राजनेता, फिल्म सेलिब्रिटिज और क्रिकेटर्स शामिल है। बताने की जरूरत नहीं कि दिल्ली रिसेप्शन में सिंगर गुरदास मान और क्रिकेटर शिखर धवन ने गर्दा उड़ा दिया था। लाउड म्यूजिक पर जमकर भंगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शायद मुंबई रिसेप्शन विराट-अनुष्का के फैंस के लिए थोड़ी मायूसी ला दे। खबर ही कुछ ऐसी है। सूत्रों की माने तो इंडस्ट्री के तीन बड़े सुपरस्टार आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान इस ग्रैंड पार्टी का हिस्सा नहीं होंगे। इन तीनों ही खान के साथ अनुष्का फिल्म कर चुकी है। ये बात भी किसी से छिपी नहीं कि तीनों के साथ अनुष्का की बॉन्डिंग कितनी शानदार है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : The indian express
दरअसल, ये तीनों ही खान क्रिसमस और नए साल के मौके पर बेहद बिजी है। आमिर जहां अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग में विदेशी दौरे पर हैं तो वही शाहरुख और आमिर भी अपने-अपने स्पेशल प्रोजेक्ट में व्यस्त है। हालांकि अंतिम समय पर अगर ये सितारें पार्टी में शरीक हो भी जाते हैं तो इसे अनुष्का के प्रति उनका प्यार ही माना जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।