फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sam Bahadur: हर शॉट से पहले पत्नी कटरीना को कॉल करते थे विक्की कौशल, बताया किरदार के लिए ऐसे की तैयारी

Wed, 08 Nov 2023 11:02 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 08 Nov 2023 11:02 AM IST
सार

फिल्म में विक्की कौशल में उनकी फौलादी दिखने वाली आंखें सैम बहादुर को जरूर देखने लायक बनाती हैं। 'सैम बहादुर' में उनका पात्र बाकई में सराहने लायक है।

विज्ञापन
Sam Bahadur Star Vicky Kaushal Reveals he called wife and Tiger 3 Fame Katrina Kaif Before every Shot
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सैम बहादुर' का जबर्दस्त ट्रेलर बीते दिन सात नवंबर को रिलीज हो गया है। सभी अभिनेता को सैम मानेकशॉ के रूप में देखकर तालियां बजाने पर मजबूर हो गए हैं। विक्की ने सैम मानेकशॉ के किरदार को बेहद सहजता और गंभीरता के साथ निभाया है, जो ट्रेलर में साफ दिखाई दे रहा है। सैम बहादुर के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विक्की ने बताया कि उन्होंने किरदार को सही ढंग से पेश करने के लिए खुद पर कैसे काम किया।

Sam Bahadur Star Vicky Kaushal Reveals he called wife and Tiger 3 Fame Katrina Kaif Before every Shot
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में विक्की कौशल में उनकी फौलादी दिखने वाली आंखें सैम बहादुर को जरूर देखने लायक बनाती हैं। 'सैम बहादुर' में उनका पात्र बाकई में सराहने लायक है। हालांकि विक्की ने पहले भी एक सेना अधिकारी की भूमिका निभाई है, लेकिन सैम बहादुर का किरदार निभाना अभिनेता के लिए बिल्कुल अलग था। वहीं, जब उनसे सवाल किया गया कि किरदार में ढलने के लिए उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, तो इसपर विक्की ने अपना 'जादुई नुस्खा' साझा किया। 

Kareena Kapoor: कैसी है 40 पार की जिंदगी? अभिनेत्री करीना कपूर ने किया बयां, बोलीं- शानदार है

Sam Bahadur Star Vicky Kaushal Reveals he called wife and Tiger 3 Fame Katrina Kaif Before every Shot
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल ने मजाक में खुलासा करते हुए कहा, वह शॉट्स से पहले अपनी पत्नी कटरीना कैफ को कॉल करते थे। उनसे बात करने के बाद वह शॉट देते थे। इसके साथ ही अभिनेता ने कहा, यह एक सेना अधिकारी की वर्दी थी जिसने उन्हें भूमिका को अधिक गंभीरता और तीव्रता के साथ निभाने की अधिक शक्ति दी। अभिनेता के मुताबिक, यह सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सों में से एक था, जिसका विक्की ने सामना किया। 

Swara Bhasker: दिवाली पार्टी में शामिल होने को लेकर लालायित हैं स्वरा भास्कर, इस कारण नहीं हो पाईं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Sam Bahadur Star Vicky Kaushal Reveals he called wife and Tiger 3 Fame Katrina Kaif Before every Shot
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

'सैम बहादुर फेम विक्की ने आगे कहा कि भले ही आपने किरदार के तौर-तरीकों को सीख लिया है, लेकिन उसमें अपना सब कुछ झोंक देने की जिम्मेदारी की भावना ही इसससे जोड़ती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम मान्यता सेना के व्यक्तियों से मिलती है जो फिल्म देखेंगे और प्रदर्शन के साथ-साथ इस पर भी सहमति देंगे।

विज्ञापन
Sam Bahadur Star Vicky Kaushal Reveals he called wife and Tiger 3 Fame Katrina Kaif Before every Shot
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माताओं के अनुसार 'सैम बहादुर' मानेकशॉ के 40 वर्षों से अधिक के करियर को प्रदर्शित करेगी। इसमें द्वितीय विश्व युद्ध में लड़ने से लेकर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सेना प्रमुख बनने तक शामिल हैं। इसी युद्ध के बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ था। विक्की कौशल के अलावा इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 

Tiger 3: एडवांस बुकिंग में भी दिखी 'टाइगर' की दहाड़, शाहरुख की 'पठान' और 'जवान' के आगे कहां ठहरी? जानें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed