फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaakuntalam: इस दिन पर्दे पर आएगी महाकवि कालिदास की रचना, सामंथा पेश करेंगी दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी

Fri, 23 Sep 2022 12:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 23 Sep 2022 12:05 PM IST
सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म ‘शाकुंतलम’ जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Samantha ruth prabhu and Dev Mohan starrer Shaakuntalam to be release on November 4 this year on theaters
फिल्म शाकुंतलम का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म ‘शाकुंतलम’ जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के लिए दर्शकों का लंबा इंतजार इसी साल खत्म होने वाला है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है। फिल्म की रिलीज डेट घोषित करते हुए मेकर्स ने इसका पहला मोशन पोस्टर भी जारी किया है। 



 

Samantha ruth prabhu and Dev Mohan starrer Shaakuntalam to be release on November 4 this year on theaters
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : Social media

गुनाशेखर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शाकुंतलम’ यह फिल्म इसी साल अगले महीने रिलीज की जाएगी। फिल्म इसी साल 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बारे में जानकारी देते हुए अभिनेत्री सामंथा प्रभु ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की शेयर किया है। सामने आए फिल्म के इस मोशन पोस्टर  को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए हैं। साथ ही इस आगामी फिल्म को देखने के लिए उनका उत्साह भी काफी बढ़ गया है।

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी ‘ब्रह्मास्त्र’ की चमक, क्या सनी देओल की ‘चुप’ को दे पाएगी टक्कर?

Samantha ruth prabhu and Dev Mohan starrer Shaakuntalam to be release on November 4 this year on theaters
सामंथा प्रभु लेटेस्ट तस्वीरें - फोटो : insta

महाकवि कालिदास संस्कृत नाटक ‘अभिज्ञानशाकुन्तलम्’ पर आधारित इस फिल्म में शकुंतला और दुष्यंत की प्रेम कहानी का विवरण किया गया है। फिल्म शाकुंतलम हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।  फिल्म में सामंथा प्रभु शकुंतला की भूमिका में नजर आने वाली हैं। वहीं, देव मोहन ‘शाकुंतलम’ में राजा दुष्यंत की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा बाल राजकुमार भरत के रूप में दिखाई देंगी।

Feroze Khan: पाकिस्तानी अभिनेता पर पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, शादी के चार बाद अलग किए रास्ते


विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha ruth prabhu and Dev Mohan starrer Shaakuntalam to be release on November 4 this year on theaters
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा फिल्म में सचिन खेडेकर, कबीर बेदी, डॉ.एम.मोहन बाबू, प्रकाश राज, मधुबाला, गौतमी, अदिति बालन, अनन्या नगल्ला और जिशु सेनगुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। गुना टीमवर्क्स के सहयोग से श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के तहत नीलिमा गुना द्वारा निर्मित और गुनाशेखर द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म हिंदी समेत पांच भाषाओं में 4 नवंबर, 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Samantha Ruth Prabhu: जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं सामंथा रुथ प्रभु, जल्द दी रचाएंगी दूसरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed