फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav: राजू के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- उन्होंने एक बार अपनी आंखें भी खोली थीं, लेकिन...

Fri, 23 Sep 2022 11:56 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 23 Sep 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava Death: Amitabh Bachchan missed comedian confirms his voice note made him open his eyes
राजू श्रीवास्तव, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला

दुनियाभर को अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव शांत हो गए। उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरुवार को राजू के अंतिम संस्कार के कुछ घंटों बाद, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में दिवंगत कॉमेडियन के बारे में लिखा। अमिताभ ने अपने नवीनतम ब्लॉग में राजू को "सहयोगी, मित्र और एक रचनात्मक कलाकार" के नाम से संबोधित किया। बता दें कि जब राजू अस्पताल में भर्ती हुए थे तब अमिताभ बच्चन ने अपना मैसेज रिकॉर्ड करके भेजा था। जिसे हर दिन राजू को सुनाया जा रहा था। Raju Srivastav: पहली बार ऐसा हुआ कि राजू ने नहीं मानी अमिताभ बच्चन की बात, उन्हीं के दम पर पाया मुकाम

Raju Srivastava Death: Amitabh Bachchan missed comedian confirms his voice note made him open his eyes
अमिताभ बच्चन, राजू श्रीवास्तव - फोटो : social media

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में राजू को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। अभिनेता ने लिखा, "एक और साथी, मित्र और एक रचनात्मक कलाकार हमें छोड़कर चला गया। अचानक बीमारी आई और फिर वह समय से पहले चले गए। अभी तो उनकी रचनात्मकता बाहर आनी थी...। उनका हास्य बोध और जन्म के साथ मिली हास्य कला हमेशा हमारे साथ रहेगी। वह अब स्वर्ग से मुस्कुराते रहेंगे और भगवान को भी हंसाते रहेंगे।' Raju Srivastava: ट्रक क्लीनर बनकर की थी करियर की शुरुआत, अमिताभ बच्चन की मिमिक्री पर मिले

Raju Srivastava Death: Amitabh Bachchan missed comedian confirms his voice note made him open his eyes
राजू श्रीवास्तव, अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल फोटो

अभिनेता ने अपने ब्लॉग में उस वॉयस रिकॉर्डिंग का भी जिक्र किया जो उन्होंने राजू के लिए रिकॉर्ड करके भेजा था, जब वह कोमा में थे। उन्होंने बताया कि राजू के परिवार वालों ने उनकी तबीयत में सुधार का प्रयास करने के लिए एक मैसेज रिकॉर्ड करके भेजने का आग्रह किया था। मैं ऐसा किया और राजू ने मेरी आवाज सुनने के बाद एक बार अपनी आंखें भी खोली थीं। लेकिन फिर बंद कर लीं।" Raju Srivastav: बिग बी को अन्नदाता मानते थे राजू श्रीवास्तव, कहते थे- आपकी वजह से चलता है

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava Death: Amitabh Bachchan missed comedian confirms his voice note made him open his eyes
हुनर हाट में आए थे राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि राजू श्रीवास्तव बिग-बी की कोई भी बात नहीं काटते थे। वो उनके द्वारा दी गई हर सलाह को मानते थे। राजू और बिग-बी के बीच की बॉडिंग कितनी मजबूत थी उसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि राजू ने स्टेज पर उनके न जाने कितने ही किरदार निभाए और उनकी मिमिक्री कर लोगों को गुदगुदाया। वो जब भी कोई प्रस्तुति देने कहीं जाते थे तो लोग भी उनसे अमिताभ बच्चन के डायलॉग्स सुनाने की अपील करते थे और उन्होंने भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं किया था। जेम्स कैमरून और सनी देओल ने रणबीर के आगे टेके घुटने, 23 सितंबर की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट दिखा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed