साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को लेकर हाल ही में एक खबर आई थी कि वह दोनों एक साथ काम करने वाली हैं। कहा जा रहा था कि दोनों अभिनेत्रियों ने एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। इस खबर के बाद से दोनों के फैंस काफी उत्साहित हो गए थे, लेकिन उनकी यह खुशी अब दुख में बदल गई है। दरअसल, सामंथा ने इन खबरों का खंडन किया है।
Samantha: अनुष्का शर्मा के साथ अगली फिल्म में काम करेंगी सामंथा? अभिनेत्री ने बताई वायरल खबरों की हकीकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह है पूरा मामला
दरअसल, हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सामंथा और अनुष्का एक वेब सीरीज के लिए साथ आने वाली हैं, जो कि महिला केंद्रित वेब सीरीज होगी। इस प्रोजेक्ट पर दोनों सितारों ने हाथ मिलाया है और इसके प्रोड्यूसर कोई और नहीं बल्कि, अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा होंगे।
Gulshan Kumar Birthday: जूस की दुकान से लेकर टी सीरीज की स्थापना तक, गुलशन कुमार ऐसे बने 'कैसेट किंग'
सामंथा ने बताया सच
हालांकि, सामंथा ने खुद इस बात से इनकार किया है। दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सामंथा ने बताया है कि वह अपने करियर में फिलहाल इस तरह का कोई प्रोजेक्ट नहीं कर रही हैं और न ही उन्होंने अन्य किसी प्रोजेक्ट के लिए अनुष्का शर्मा के साथ हाथ मिलाया है। इस खबर के बाद से सामंथा और अनुष्का के फैंस दुखी नजर आ रहे हैं।
Actress: ससुराल वालों की फेवरेट होकर भी सास-ससुर के साथ नहीं रहती ये एक्ट्रेस, पति के साथ बसाया अलग घर
'कुशी' पर कर रहीं मेहनत
सामंथा का कहना है कि फिलहाल वह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कुशी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिस पर वह खासतौर पर ध्यान देना चाहती हैं। इस फिल्म और इसके किरदार के बारे में बात करते हुए सामंथा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह इसका हिस्सा बनीं और उन्हें इस फिल्म के किरदार पर गर्व है। इस फिल्म में अभिनेत्री साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी।
Sudhir Mishra: करण जौहर के साथ काम नहीं करेंगे सुधीर मिश्रा? खुद किया खुलासा
सामंथा का वर्कफ्रंट
सामंथा ने कहा कि 'शाकुंतलम' की असफलता के बाद वह 'कुशी' के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहती हैं, इसलिए वह अपना पूरा ध्यान इस फिल्म पर लगा रही हैं। सामंथा इसके बाद 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी, जिसमें फैंस का उनका दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।
AR Rahman: एआर रहमान ने साझा किया मस्जिद में हिंदू शादी का वीडियो, 'द केरल स्टोरी' पर इस अंदाज में साधा निशाना