फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha Ruth Prabhu: जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं सामंथा रुथ प्रभु, जल्द दी रचाएंगी दूसरा ब्याह!

Thu, 22 Sep 2022 02:19 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 22 Sep 2022 02:19 PM IST
सार

साउथ अभिनेत्री स्टार सामंथा रुथ प्रभु अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में उनके एक गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की खबर सामने आई थीं, जिसको लेकर अभिनेत्री काफी चर्चा में आई थीं।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu is ready to move on after splitting with naga chaitanya planning second marriage soon
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ अभिनेत्री स्टार सामंथा रुथ प्रभु अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में उनके एक गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की खबर सामने आई थीं, जिसको लेकर अभिनेत्री काफी चर्चा में आई थीं। हालांकि, बाद में उनकी टीम ने इन खबरों का खंडन कर दिया था। इसी बीच अब एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक नागा चैतन्य से अलग होने के बाद अब एक्ट्रेस ने आगे बढ़ने का फैसला किया है। 

Samantha Ruth Prabhu is ready to move on after splitting with naga chaitanya planning second marriage soon
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते लंबे समय से सोशल मीडिया पर दूर सामंथा ने फिलहाल इंटरनेट से अपनी दूरी बरकरार रखी है। इतना ही नहीं वह कुछ समय से पब्लिकली भी कहीं नजर नहीं आई हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने जुड़ी एक और खबर ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा दूसरी शादी की तैयारी में हैं। खबर के मुताबिक अदाकारा अपना अतीत भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। एक्ट्रेस के इस मुश्किल समय में उनका एक करीबी इसमें उनकी मदद कर रहा है।

Samantha Ruth Prabhu: जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं सामंथा रुथ प्रभु, जल्द दी रचाएंगी दूसरा

Samantha Ruth Prabhu is ready to move on after splitting with naga chaitanya planning second marriage soon
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : Instagram

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि अदाकारा के गुरु, सद्गुरु जगदीश वासुदेव ने उन्हें आगे बढ़ते हुए दूसरी शादी की सलाह दी है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने उनकी यह सलाह मान भी ली है। अपने अतीत को भुलाने के लिए सदगुरु लगातार अभिनेत्री को जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि एक्ट्रेस जीवन में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। 

सामंथा ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, क्या खराब सेहत है इसकी वजह!

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu is ready to move on after splitting with naga chaitanya planning second marriage soon
सामंथा रुथ प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि हाल ही में आईं रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि अभिनेत्री 'दुर्लभ बीमारी' से पीड़ित है। साथ ही, यह भी कहा जा रहा था कि अभिनेत्री विदेश में अपनी इस बीमारी का इलाज करवाने गई हैं। इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा था कि अपनी तबीयत की वजह से सामंथा ने फिल्म खुशी के अगले शेड्यूल की शूटिंग को भी पोस्टपोन कर दिया है। हालांकि, बाद में अब इन सब खबरों पर अभिनेत्री की टीम ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे खारिज कर दिया था। 

धांसू होगी सामंथा की बॉलीवुड में एंट्री, हॉरर-कॉमेडी फिल्म में बनेंगी राजकुमारी; वैम्पायर के रोल में डराएंगे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed