आर्यन खान ड्रग्स में अगर कोई शाहरुख के बेटे से ज्यादा चर्चा में है तो वो हैं एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े। जब से समीर वानखेड़े ने ड्रग मामलों में कार्रवाई शुरू की है, उसके बाद से ही उनपर आरोप लगाए जा रहे हैं। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने तो इस मामले में समीर वानखेड़े के परिवार को भी घसीट लिया है।
एनसीबी विवाद: अफसर वानखेड़े की पत्नी बोलीं- समीर और मैं हिंदू, मेरे ससुर भी हिंदू, जिन्होंने मुस्लिम महिला से शादी की थी
क्रांति ने नवाब मलिक को जवाब देते हुए ट्वीट किया है, 'जब आप लहरों के बहाव के दूसरी तरफ तैरते हैं तो हो सकता है कि आप डूब जाए मगर अगर भगवान आपके साथ हो तो कोई लहर इतनी बड़ी नहीं होती कि आपका कुछ बिगाड़ सके क्योंकि सिर्फ ऊपर वाले को ही सच पता है। सुप्रभात। सत्यमेव जयते।'
When you swim against the tide , it may drown you, but if the almighty is with you , no tide this is world is big enough to drown you. Because , only HE 👆🏻knows the truth 🙏🙏🙏 good morning . SATYAMEV JAYATE.
अपने अगले ट्वीट में क्रांति ने लिखा- मैं और मेरे पति समीर जन्म से हिंदू हैं। हमने कभी किसी अन्य धर्म में धर्मांतरण नहीं किया। हम दोनों सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। समीर के पिता भी हिंदू हैं जिन्होंने मेरी मुस्लिम सास से शादी की थी, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। समीर की पहली शादी विशेष विवाह अधिनियम के तहत हुई थी, दोनों का 2016 में तलाक हो गया। समीर और मैंने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत 2017 में शादी की।
Me n my Husband Sameer r born Hindus.We hv never converted to any other religion.V respect all religions.Sameer’s father too is hindu married to my Muslim Mom in law who is no more.Sameer’s ex-marriage ws under special marriage act,divorced in 2016.Ours in hindu marriage act 2017 pic.twitter.com/BDQsyuvuI7
गौरतलब है कि 29 मार्च 2017 को समीर वानखेड़े ने मराठी अभिनेत्री क्रांति रेडकर से शादी की। क्रांति प्रकाश झा की गंगाजल जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा 22 मराठी फिल्मों में वह बतौर अभिनेत्री या फिर फिल्म डायरेक्टर के रूप में काम कर चुकी हैं। समीर और क्रांति की दो बच्चियां जायदा और जिया हैं।

कमेंट
कमेंट X