{"_id":"5d2707088ebc3e6cdd4a8e23","slug":"sameera-reddy-flaunt-baby-bump-in-her-new-photoshoot-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समीरा रेड्डी ने 'नो मेकअप' फोटोशूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, कहा- 'कोई कुछ भी बोले फर्क नहीं पड़ता'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
समीरा रेड्डी ने 'नो मेकअप' फोटोशूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, कहा- 'कोई कुछ भी बोले फर्क नहीं पड़ता'
Thu, 11 Jul 2019 03:23 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
sameera reddy
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समीरा रेड्डी जल्द ही मां बनने वाली हैं । वो प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंज्वॉय कर रही हैं । पिछले दिनों समीरा ने एक फोटोशूट करवाया था । इसमें वो पानी के अंदर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं । अब समीरा ने एक और फोटोशूट करावाया । इस शूट का वीडियो सामने आया है । वीडियो शेयर करने के साथ समीरा ने ट्रोलर्स को जवाब भी दिया है ।
sameera reddy
- फोटो : social media
इस वीडियो में समीरा नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं । वीडियो को शेयर करते हुए समीरा ने ट्रोलर्स के लिए एक मैसेज भी लिखा है। समीरा लिखती हैं, 'यह मेरी असलियत है। इस वीडियो में मैं एक बार फिर से अपना बेबी बंप दिखा रही हूं। मुझको पता है कि इस वीडियो को देखकर काफी लोग मेरे बारे में तरह-तरह की बातें करने वाले हैं। मुझे ऐसे लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता।'
sameera reddy
- फोटो : social media
समीरा आगे लिखती हैं, 'मैं दिखाना चाहता हूं कि मैं बिना मेकअप कैसी दिखती हूं । ये मेरा मॉर्निंग फेस है । मेरे लिए इस पल को सेलिब्रेट करना बहुत जरूरी है ।' समीरा के इस वीडियो को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है । एक यूजर ने लिखा, 'बेबी के आने की खुशी आपके चेहरे पर साफ नजर आ रही है ।'
View this post on Instagram
A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera) on
विज्ञापन
विज्ञापन
समीरा रेड्डी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बता दें कि समीरा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं । समीरा ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी । अक्षय Vardenchi Motorcycles के को-ओनर हैं । ये कंपनी मोटर बाइक को कस्टमाइज करती है । समीरा और अक्षय की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। जब अक्षय ने समीरा को बाइक चलाते देखा तो वो उन्हें दिल दे बैठे थे ।
विज्ञापन
sameera reddy
- फोटो : social media
दोनों ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया । इसके बाद शादी का फैसला लिया। शादी मराठी रीति रिवाज से हुई थी । अपनी शादी में समीरा ने नीता लूला की डिजाइन की हुई साउथ इंडियन साड़ी पहनी थी । वहीं अक्षय कस्टमाइज बाइक पर बैठ समीरा के घर पर बरात लेकर पहुंचे थे ।