फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के संन्यास की खबर सुनते ही भावुक हुईं लता मंगेशकर, ट्वीट कर बोलीं- 'देश को आपकी जरूरत है'

Thu, 11 Jul 2019 03:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 11 Jul 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
lata mangeshkar tweet on ms dhoni retirement news
लता मंगेशकर, धोनी - फोटो : Twitter
मैनचेस्टर में भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए आईसीसी विश्व कप-2019 मुकाबले में टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा। आखिरी 11 गेंदों में भारत को 25 रन चाहिए थे। 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा रन चुराने की फिराक में धोनी रन आउट हो गए। इसके बाद से फैंस की उम्मीदें भी टूट गई। मैच के बाद से ही सोशल मीडिया पर धोनी के रिटायरमेंट की खबरें सामने आने लगीं।
lata mangeshkar tweet on ms dhoni retirement news
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
इस विश्व कप में एम एस धोनी की स्ट्राइक रेट को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच लता मंगेशकर ने धोनी के संन्यास पर उठ रहे सवालों के बीच कुछ ऐसा ट्वीट किया जिसे पढ़ने के बाद एक बार फिर से पूरे देश की भावनाएं धोनी के साथ नजर आईं।
lata mangeshkar tweet on ms dhoni retirement news
लता मंगेशकर
लता मंगेशकर ने लिखा- नमस्कार महेन्द्र सिंह धोनी जी। आज कल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार आप मन में मत लाइए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lata mangeshkar tweet on ms dhoni retirement news
लता मंगेशकर
लता मंगेशकर के इस ट्वीट को फैंस का भी पूरा साथ मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा- बहुत ही भावुक क्षण था जब धोनी आउट हुआ। दिल को झकझोर गया उसका रन आउट होना। अभी तक वो दृश्य आंखों में मंडरा रहा है। एक यूजर ने लिखा- आपने पूरे देश की मन की बात बोल दी।
 


 
विज्ञापन
lata mangeshkar tweet on ms dhoni retirement news
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा- धोनी अब लता दीदी न बोला है कुछ टाइम और खेल लो। एक ने लिखा- धोनी आप हमेशा हमारे कैप्टन रहोगे। एमएस धोनी ने इस मैच में 72 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद से मैच कीवी टीम की तरफ चला गया था। बता दें कि भारत को न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल मैच में 18 रनों से हरा दिया।
 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed