{"_id":"5d26fcc88ebc3e6cfd1887b8","slug":"emraan-hashmi-bought-new-lamborghini-car-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इमरान हाशमी ने खरीदी लैंबॉर्गिनी, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'कार को भी कहां-कहां चलना पड़ता है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इमरान हाशमी ने खरीदी लैंबॉर्गिनी, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'कार को भी कहां-कहां चलना पड़ता है'
Thu, 11 Jul 2019 02:39 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
emran hashmi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरान हाशमी इन दिनों अपनी नई फिल्म 'चेहरे' को लेकर चर्चा में हैं । इस फिल्म में इमरान पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे । फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है । हाल ही में इमरान हाशमी अपनी नई कार की वजह से चर्चा में आ गए । दरअसल, इमरान हाशमी ने नई फिल्म की रिलीज से पहले एक लैंबॉर्गिनी कार खरीदी है ।
emran hashmi
- फोटो : social media
इस कार का वीडियो भी सामने आया । वीडियो को बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है । वहीं कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं । वीडियो में इमरान कार लेकर अपने घर पहुंचे तो मीडिया ने तस्वीरें खींचनी शुरू कर दी । इमरान कार लेकर सीधे अंदर चले गए। इमरान की कार का कलर पीला है ।
emran hashmi
- फोटो : social media
इमरान हाशमी की इस कार को देख सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं । किसी ने इमरान की कार की तारीफ की तो किसी ने ट्रोल भी किया । एक यूजर ने खराब सड़क को देख लिखा, 'वाह क्या सड़क है लैंबॉर्गिनी के लिए ।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'किस करते करते कितना अमीर बन गया ।'
View this post on Instagram
#emranhashmi snapped in his new Lamborghini 🔥🤓#viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Emraan Hashmi
- फोटो : social media
इमरान की इस कार को देखने के बाद ज्यादातार यूजर मुंबई की सड़कों को लेकर चिंतित दिखे। बता दें कि इमरान की फिल्म 'चेहरे' को रूमी जाफरी ने डायरेक्ट किया है । इस फिल्म से इमरान और बिग बी के लुक सामने आ चुके हैं । ये फिल्म अगले साल 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Emraan Hashmi
इसके अलावा एक वेब सीरीज भी है । इस सीरीज के जरिए इमरान वेब की दुनिया में कदम रखने वाले हैं । इमरान की इस सीरीज का नाम Bard of Blood है । साथ ही इमरान संजय गुप्ता की फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आएंगे । इसमें इमरान के साथ जॉन अब्राहम और सुनील शेट्टी दिखेंगे ।