फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा की मां के पोस्ट ने मीडिया को भी कर दिया था कन्फ्यूज, अब कमेंट कर खोला राज

Thu, 11 Jul 2019 02:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 11 Jul 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra cleared confusion on childhood picture which shared by Madhu Chopra on Instagram
Priyanka Chopra - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बर्थडे में महज 7 दिन बचे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रियंका की मां ने ऐसा पोस्ट कर दिया जिसके बाद ना केवल यूजर्स बल्कि मीडिया भी कन्फ्यूज हो गई। इस तस्वीर में मधु चोपडा़ के साथ मासूम सी बच्ची नजर आ रही है। इस बचपन की तस्वीर को देखकर लोग कयास लगाने लगे कि यह कोई और नहीं बल्कि देसी गर्ल ही हैं। प्रियंका की मां के इस पोस्ट के राज का खुलासा तब हुआ जब खुद एक्ट्रेस ने कमेंट किया। जानिए आखिर क्या है ये पूरा माजरा?

Priyanka Chopra cleared confusion on childhood picture which shared by Madhu Chopra on Instagram
Priyanka Chopra and Madhu Chopra - फोटो : instagram

दरअसल, इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra) की मां मधु चोपड़ा ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'बर्थडे आने वाला है।' मधु चोपड़ा के इस तस्वीर को पोस्ट करते ही ऐसा अंदाजा लगाया जाने लगा कि यह बचपन की तस्वीर प्रियंका के बचपन की है। ऐसा इसलिए क्योंकि तस्वीर में जो बच्ची नजर आ रही है उसकी सूरत हूबहू प्रियंका से मिलती है।

Priyanka Chopra cleared confusion on childhood picture which shared by Madhu Chopra on Instagram
priyanka chopra - फोटो : social media

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन भी आने वाला है जो कि 18 जुलाई को है। इस तस्वीर की सच्चाई तब सामने आई जब खुद बॉलीवुड की देसी गर्ल ने कमेंट किया। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- 'सिड बहुत क्यूट लग रहा है।' प्रियंका के इस कमेंट के बाद पता चला कि यह तस्वीर उनकी नहीं बल्कि उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की है।  



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra cleared confusion on childhood picture which shared by Madhu Chopra on Instagram
priyanka chopra - फोटो : file photo

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ बीते दिनों सगाई टूटने की वजह से चर्चा में रहे थे। प्रियंका चोपड़ा भाई की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई थीं लेकिन शादी टूटने की खबरों के बीच वह वापिस चली गईं। उस वक्त ऐसी खबरें आईं कि प्रियंका की होने वाली भाभी की सर्जरी होनी है। सर्जरी शादी से पहले ही होनी है। ऐसे में शादी की डेट तक उनका ठीक हो पाना मुश्किल है। इस वजह से शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। इस बीच प्रियंका चोपड़ा और उनके भाई सिद्धार्थ ने इशिता को अनफॉलो भी कर दिया था।

विज्ञापन
Priyanka Chopra cleared confusion on childhood picture which shared by Madhu Chopra on Instagram
Priyanka Chopra , Siddharth and Ishittaa - फोटो : file photo

प्रियंका चोपड़ा के भाई की सगाई टूटने की खबर को मधु चोपड़ा ने कंफर्म किया था। उन्होंने कहा था कि सिद्धार्थ और इशिता ने आपसी सहमति से शादी ना करने का फैसला लिया है। इससे पहले भी साल 2014 में सिद्धार्थ की शादी टूट चुकी है। उस समय सिद्धार्थ, कनिका माथुर से शादी करने वाले थे। दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का फैसला किया था लेकिन शादी नहीं हो सकी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed